WWE SummerSlam 2018: 3 मुकाबले जो इवेंट की शान बन सकते हैं

Dea

#2 डेनियल ब्रायन बनाम द मिज़

E

डेनियल ब्रायन बनाम द मिज़ के मैच को बुक करने में WWE को सालों लग गए। साल 2010 में द मिज़, डेनियल ब्रायन के ट्रेनर थे। इन दोनों के बीच चीजें हमेशा से ही बिगड़ी हुई थी। हालांकि, अगस्त 2016 में इन दोनों की दुश्मनी एक नए स्तर पर पहुंच गई जब टॉकिंग स्मैक के 1 एपिसोड में ब्रायन ने द मिज़ को डरपोक कह दिया। इसका जवाब देते हुए द मिज़ ने WWE इतिहास में सबसे शानदार प्रोमो दिया। उन्होंने ब्रायन की रिटायरमेंट के ऊपर बातें करते हुए उनका मजाक उड़ाया। इस समय फैन्स ब्रायन को जीतते हुए देखना चाहते हैं। ब्रायन के लिए यह WWE में उनका आखिरी मैच हो सकता है।