3 बड़ी गलतियां जो Jey Uso के WWE में Bloodline जॉइन करने के बाद नहीं होनी चाहिए

WWE, Roman Reigns, Jey Uso, Jimmy Uso,
क्या जे उसो WWE में ब्लडलाइन जॉइन करेंगे? (Photo: WWE.com)

Jey Uso Joins Bloodline: जिमी उसो (Jimmy Uso) ने WWE SmackDown में रिटर्न के बाद ब्लडलाइन में जे उसो (Jey Uso) की वापसी के संकेत दिए थे। जिमी इस हफ्ते Raw में जे से मिलने भी आए थे। मेन इवेंट जे ने अपने भाई से बात करने से इंकार कर दिया था। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि आईसी चैंपियन आने वाले समय में ब्लडलाइन में वापस लौटने का फैसला कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि जे उसो के WWE में ब्लडलाइन में लौटने के बाद नहीं होनी चाहिए।

Ad

3- जे उसो का WWE में Yeet शब्द का इस्तेमाल करना बंद कर देना

Ad

जे उसो सिंगल्स सुपरस्टार बनने के बाद फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गए। यही नहीं, जे का कैचफ्रेज 'Yeet' भी फैंस के बीच काफी फेमस हो चुका है। संभव है कि मेन इवेंट जे SmackDown में ब्लडलाइन में लौटने के बाद मौजूदा समय की तुलना में ज्यादा गंभीर रोल में आ सकते हैं।

इस स्थिति में आईसी चैंपियन के 'Yeet' कैचफ्रेज का इस्तेमाल पूरी तरह बंद होने की संभावना बढ़ जाएगी। देखा जाए तो जे उसो का Yeet की वजह से फैंस से स्पेशल कनेक्शन बन चुका है। यही कारण है कि जे को इस कैचफ्रेज को इस्तेमाल करने से रोकना गलत फैसला साबित हो सकता है। फैंस को भी यह चीज़ बिल्कुल पसंद नहीं आएगी।

2- जे उसो को WWE में ब्लडलाइन जॉइन करने के बाद केवल टैग टीम मैचों में इस्तेमाल करना

Ad

जे उसो ब्लडलाइन में लौटने के बाद जिमी उसो के साथ टैग टीम के रूप में एक बार फिर काम करना शुरू कर सकते हैं। बता दें, द उसोज़ को टैग टीम डिवीजन में काफी ज्यादा सफलता मिली थी। यही नहीं, जिमी-जे WWE में सबसे ज्यादा दिनों तक टैग टीम चैंपियनशिप होल्ड करने वाली टीम है।

देखा जाए तो जे उसो मौजूदा समय में बहुत बड़े सिंगल्स स्टार बन चुके हैं। यही कारण है कि जे के ब्लडलाइन जॉइन करने के बाद उन्हें केवल टैग टीम मैचों में इस्तेमाल करना बहुत बड़ी गलती होगी। इससे उन्हें सिंगल्स स्टार बनाने में की गई मेहनत बेकार चली जाएगी। इस वजह से मेन इवेंट जे को ब्लडलाइन जॉइन करने के बाद समय-समय पर बड़े सिंगल्स मैचों में कम्पीट करने का मौका भी देना चाहिए।

1- WWE में जे उसो और रोमन रेंस के बीच मनमुटाव पूरी तरह खत्म नहीं होना

Ad

मौजूदा समय में जे उसो और रोमन रेंस के मन में एक-दूसरे के प्रति काफी कड़वाहट है। जिमी ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में रोमन को जे को ब्लडलाइन में वापस लाने का सुझाव दिया था। हालांकि, रेंस ने मेन इवेंट जे को अपने फैक्शन का हिस्सा बनाने से साफ इंकार कर दिया था।

संभव है कि जे उसो आने वाले समय में जिमी उसो के कहने पर ब्लडलाइन में वापस लौट सकते हैं। हालांकि, जे का रोमन रेंस के साथ मनमुटाव जारी रह सकता है। इस स्थिति में ब्लडलाइन पहले जैसी मजबूती नहीं हो पाएगी और सोलो सिकोआ की टीम इसका फायदा उठा सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications