2024 में हुए 3 सबसे खतरनाक डेब्यू जिन्होंने WWE फैंस के बीच सनसनी मचा दी

Ujjaval
WWE में कुछ डेब्यू खतरनाक रहे (Photo: WWE.com)
WWE में कुछ डेब्यू खतरनाक रहे (Photo: WWE.com)

Most Dangerous Debuts 2024 Shocked Fans: WWE के लिए साल 2024 काफी ज्यादा शानदार साबित हुआ। इस साल कई अच्छे शो देखने को मिले हैं, जिन्होंने फैंस के दिल में जगह बना ली है। कुछ स्टोरीलाइन और रिटर्न काफी ज्यादा चर्चा का विषय रहे। इसी बीच 2024 में कुछ रेसलर्स का डेब्यू देखने को मिला। कई NXT से मेन रोस्टर पर आए, तो कुछ का सीधा मुख्य शोज़ पर डेब्यू हो गया।

इसी बीच हर एक डेब्यू प्रभावशाली नहीं रहा लेकिन कुछ चुनिंदा रेसलर्स की पहली अपीयरेंस ने फैंस का दिल जीता। इन रेसलर्स ने भी आते ही बवाल मचा दिया। इस आर्टिकल में हम 3 सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने अपने WWE डेब्यू पर सभी फैंस के बीच सनसनी मचा दी।

3- ब्रॉन ब्रेकर ने WWE SmackDown में डेब्यू पर तबाही मचाई

youtube-cover

ब्रॉन ब्रेकर मौजूदा समय में अपने खतरनाक अंदाज के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने अपने रास्ते में आए हर एक रेसलर के खिलाफ डॉमिनेट किया है। इसकी शुरुआत काफी शानदार तरीके से देखने को मिली थी। उनका मेन रोस्टर डेब्यू 23 फरवरी 2024 को SmackDown के एपिसोड में देखने को मिला था।

उन्होंने इस शो में WWE NXT स्टार डांटे चेन का सामना किया। ब्रॉन ने अपनी ताकत का पूरी तरह से उपयोग करके चेन की हालत खराब कर दी और एक आसान जीत अपने नाम कर ली। ब्रॉन इसके बाद Draft द्वारा Raw का हिस्सा बन गए और अभी वो काफी तबाही मचा रहे हैं। वो सैमी ज़ेन के खिलाफ अब इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए Money in the Bank 2024 इवेंट में मैच लड़ने वाले हैं। कई लोगों को लग रहा है कि वो जीत दर्ज करते हुए चैंपियन बन जाएंगे।

2- जेकब फाटू ने आते ही तीन टॉप WWE स्टार्स का किया था बुरा हाल

जेकब फाटू ने काफी समय पहले ही WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था लेकिन उन्हें लाया नहीं गया। 21 जून 2024 को WWE SmackDown में कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस ने मिलकर टामा टोंगा और टांगा लोआ की हालत खराब की। इसके बाद वो सोलो सिकोआ को निशाना बनाने वाले थे लेकिन इसी बीच जेकब फाटू का डेब्यू देखने को मिल गया। उन्होंने आकर तीनों रेसलर्स की हालत खराब कर दी।

उन्होंने केविन ओवेंस को स्टील स्टेप्स पर समोअन ड्रॉप दिया और रैंडी ऑर्टन को बैरिकेड पर पटका। फाटू ने रोड्स को अनाउंसर्स टेबल पर जबरदस्त स्प्लैश दिया। जेकब इसके बाद से ही चर्चा का विषय बन गए और कई लोग उन्हें सोलो सिकोआ से भी बेहतर मानने लग गए हैं। जेकब अब ब्लडलाइन में शामिल हो गए हैं और वो सोलो सिकोआ के इन्फोर्सर के रूप में नज़र आ रहे हैं। इसे आसानी से 2024 के सबसे अच्छे डेब्यू में गिना जा सकता है।

1- WWE में Wyatt Sick6 ने आते ही मचाया बवाल

youtube-cover

Wyatt Sick6 के डेब्यू को लेकर काफी समय से संकेत मिल रहे थे। इस फैक्शन को अंकल हाउडी लीड कर रहे हैं। 17 जून 2024 को WWE Raw के एपिसोड के अंत में Wyatt Sick6 का डेब्यू हुआ। अचानक लाइट बंद हुई और इसके बाद सिस्टर एबीगेल ने एक गेट से एंट्री की। बाद में कैमरा बैकस्टेज गया और यहां सभी चीज़ें उथल-पुथल थी।

कई सारे सिक्योरिटी गार्ड्स और अन्य लोगों की हालत खराब हुई थी। चैड गेबल बुरी तरह चोटिल नज़र आए। बाद में अंकल हाउडी और उनके साथियों ने स्टेज एरिया पर एंट्री की। यह डेब्यू काफी खास और डरावना था। इसे सालों तक फैंस द्वारा याद रखा जाने वाला है। यह आसानी से 2024 का सबसे आकर्षक और प्रभावशाली डेब्यू रहा। अब फैंस इस फैक्शन के भविष्य के लिए बहुत उत्साहित हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications