3 गंभीर चोटें जिनका शिकार द शील्ड को होना पड़ा

साल 2016 में ही सैथ रॉलिंस चोटिल हुए

साल 2015 में सैथ रॉलिंस को गंभीर घुटने की चोट लगी थी। साल 2016 के दौरान एक बार फिर से वो चोट उभर आई। रॉयल रम्बल 2017 के बाद की रॉ में समोआ जो ने मेन रोस्टर में डैब्यू करते हुए सैथ पर हमला किया। उस दौरान ट्रिपल एच और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी जोरों पर थी। कोकिना क्लच लगते वक्त सैथ रॉलिंस बुरी तरह से गिरे। इस कारण उनकी घुटने की चोट फिर से उभर गई थी। काफी लोगों को लग रहा था कि सैथ रॉलिंस एक बार फिर से रैसलमेनिया को मिस कर देंगे, लेकिन उनकी वापसी हुई और रैसलमेनिया 33 में ट्रिपल एच को हराया।