3 नए WWE Superstars जिनके खिलाफ Edge को रिटायरमेंट से पहले जरूर लड़ना चाहिए

Ujjaval
WWE दिग्गज ऐज को कई नए स्टार्स के खिलाफ लड़ना चाहिए
WWE दिग्गज ऐज को कई नए स्टार्स के खिलाफ लड़ना चाहिए

Edge: WWE दिग्गज ऐज (Edge) को फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। WWE में उनका दूसरा रन काफी यादगार साबित हुआ है। इसी बीच ऐज ने कई सारे बड़े स्टार्स का सामना किया है। उन्होंने इसी बीच ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) और ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) जैसे नए रेसलर्स के खिलाफ भी काम किया है।

ऐज ने कई बार अपनी रिटायरमेंट को लेकर बात की है। आने वाले समय में वो हमेशा के लिए रिंग से दूर हो सकते हैं। ऐसे में ऐज को रिटायरमेंट से पहले कुछ नए स्टार्स के खिलाफ लड़कर उनका कद बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 नए सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे जिनके खिलाफ ऐज को रिटायरमेंट से पहले लड़ना चाहिए।

3- WWE दिग्गज Edge और LA Knight के बीच मैच होना चाहिए

youtube-cover

एलए नाइट को फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। उन्हें लगातार अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। नाइट को अब अगर WWE टॉप स्टार बनाना चाहता है, तो उन्हें जरूर ही बड़े रेसलर्स के खिलाफ बुक करना होगा। ऐज ने ग्रेसन वॉलर के खिलाफ तगड़ा मैच लड़कर उनका कद बढ़ाया है।

उसी तरह ऐज अब नाइट के खिलाफ इन-रिंग एक्शन में नज़र आकर उनका भी कद बढ़ा सकते हैं। नाइट और ऐज दोनों साइज में काफी बड़े हैं और इन-रिंग एक्शन में मामले में भी जरूर दोनों ही फैंस को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। ऐसे में ऐज को रिटायरमेंट से पहले यह मैच जरूर ही लड़ना चाहिए।

2- सैंटोस इस्कोबार

youtube-cover

सैंटोस इस्कोबार का मेन रोस्टर रन अभी तक अच्छा रहा है। LWO की शुरुआत और रे मिस्टीरियो को अपने साथ जोड़ने के बाद से सैंटोस बेहतरीन काम कर रहे हैं। Money in the Bank 2023 के मेंस लैडर मैच में भी सैंटोस ने हर तरीके से फैंस को प्रभावित करने की कोशिश की है।

एलए नाइट की तरह सैंटोस को भी टॉप स्टार बनने के लिए बड़े रेसलर्स का सामना करना होगा। ऐज और रे मिस्टीरियो अच्छे दोस्त रहे हैं। ऐसे में रे को अपना गुरु मानने वाले सैंटोस आने वाले समय में ऐज को एक फ्रेंडली मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। दोनों यहां अपनी इन-रिंग स्किल्स द्वारा सभी का दिल जीत सकते हैं।

1- सोलो सिकोआ

youtube-cover

सोलो सिकोआ ने डेब्यू के बाद से लगातार शानदार काम किया है और बहुत कम मौकों पर उन्हें कमजोर दिखाया गया है। सिकोआ इस समय रोमन रेंस के साथ काम कर रहे हैं। सोलो के पास टॉप स्टार बनने के सारे गुण हैं और अभी वो हील के तौर पर नज़र आ रहे हैं। ऐज की तरह सोलो भी SmackDown का हिस्सा हैं। साथ ही WWE सिकोआ को अगले टॉप हील स्टार्स में से एक के रूप में देख रहा है। ऐसे में ऐज जैसे दिग्गज के खिलाफ उन्हें बुक करना अच्छा विकल्प रहेगा।

यहां सोलो अपनी ताकत का प्रदर्शन करके टॉप बेबीफेस के खिलाफ खुद को बेहतर दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। इससे उन्हें बतौर विलन अपनी छाप छोड़ने का मौका मिलेगा। ऐज ने रोमन रेंस और जे उसो के खिलाफ सिंगल्स मैच में प्रभावित किया है। वो सोलो सिकोआ के खिलाफ भी रिटायरमेंट के पहले उसी तरह का मैच दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications