3 NXT Superstars जिन्हें Draft 2023 के दौरान मेन रोस्टर पर नहीं लाकर WWE ने गलती कर दी है

Ujjaval
WWE NXT के कुछ सुपरस्टार्स का मेन रोस्टर कॉल-अप नहीं हुआ
WWE NXT के कुछ सुपरस्टार्स का मेन रोस्टर कॉल-अप नहीं हुआ

Draft 2023: WWE ड्राफ्ट (Draft 2023) का अंत देखने को मिल गया है। रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) को अपने नए रोस्टर मिल गए हैं। कई सारे सुपरस्टार्स ने ब्रांड चेंज किए हैं। साथ ही कुछ NXT रेसलर्स का मेन रोस्टर कॉल-अप देखने को मिला है। फैंस यह देखकर बहुत ज्यादा खुश भी हो गए थे।

इंडी हार्टवेल, अपोलो क्रूज़, जेडी मैकडोनघ, ज़ोई स्टार्क, प्रिटी डेडली, कटाना चांस, केडन कार्टर, कैमरन ग्राइम्स, ग्रेसन वॉलर, इंडस शेर, ओडिसे जॉन्स, वॉन वैग्नर और ज़ियोन क्विन अब मेन रोस्टर पर नज़र आएंगे। हालांकि, कुछ NXT सुपरस्टार्स को नहीं लाकर WWE ने गलती की है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 NXT सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनका Draft 2023 में मेन रोस्टर कॉल-अप बुक नहीं करके WWE ने गलती कर दी है।

3- WWE NXT सुपरस्टार Tyler Bate Draft 2023 का हिस्सा नहीं बन पाए

टाइलर बेट को WWE में मौजूदा समय के सबसे अच्छे रेसलर्स में गिना जा सकता है। उन्होंने WWE में रहते हुए कई शानदार मैच दिए हैं और वो NXT UK के सबसे बड़े स्टार्स में से एक रहे हैं। वो पिछले कुछ महीनों से NXT में नज़र आ रहे हैं। उनके पास काफी अच्छा लुक और इन-रिंग स्किल्स हैं।

टाइलर बेट अपने छोटे साइज के बावजूद सफलता हासिल करने का दम रखते हैं। बेट अपने मेन रोस्टर कॉलअप के लिए तैयार नज़र आ रहे थे। लग रहा था कि उन्हें Raw या SmackDown में से किसी शो का हिस्सा बनाया जाएगा। हालांकि, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और यह चीज़ कुछ फैंस को पसंद नहीं आई। उन्हें अलग लेवल पर लेकर जाने का यह सही समय है।

2- कोरा जेड

कोरा जेड ने NXT 2.0 की शुरुआत के बाद से लगातार शानदार काम किया है। वो NXT के विमेंस डिवीजन की सबसे अहम स्टार्स में से एक थीं। उनके पास जबरदस्त टैलेंट है और इसी वजह से फैंस का मानना था कि उन्हें मेन रोस्टर पर लाना सही निर्णय रहेगा। सभी ने इस चीज़ की उम्मीद भी लगाई थी।

Draft 2023 के दौरान कोरा को मौका नहीं देना WWE की गलती थी। इस समय WWE को टैलेंटेड स्टार्स की जरूरत है, जो अच्छी तरह से अपने कैरेक्टर को प्ले कर सके। इस काम में जेड माहिर हैं। वो मेन रोस्टर पर आते ही हील के तौर पर अपना नाम बना सकती थीं। अब उन्हें कॉल-अप के लिए शायद थोड़े और समय का इंतजार करना पड़ सकता है।

1- ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर को मेन रोस्टर पर लाने का यह काफी अच्छा मौका था। थोड़े समय पहले ही वो NXT चैंपियनशिप हारे थे और उनका हील टर्न हुआ था। फैंस के बीच उन्हें लेकर काफी ज्यादा हाइप थी। वो आते ही अपना डॉमिनेंट अंदाज दिखा सकते थे। WWE ने Draft 2023 में उन्हें नहीं चुनकर गलती कर दी।

ब्रेकर के पास अच्छा मोमेंटम था और वो अपने मेन रोस्टर करियर की शुरुआत बड़े धमाके के साथ कर सकते थे। हालांकि, WWE ने उन्हें अभी थोड़े और समय तक NXT में रखने का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि अगले Draft के दौरान ब्रेकर को अपना टैलेंट Raw या SmackDown दिखाने का मौका दिया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications