यह बात ऑफिशियल कंफर्म हो चुकी है, कि द बिग डॉग रोमन रेंस ने अपनी वापसी कर ली है। इस सप्ताह की मंडे नाइट रॉ के दौरान रोमन रेंस में सभी दर्शकों को बताया, कि वह WWE में अपनी वापसी करने के रीमिशन में है। रोमन रेंस पूरी तरह से फिट होने के पश्चात लगातार रॉ के एपिसोड में नजर आएंगे। कुछ ही समय पहले रोमन रेंस ने सभी को यह बताया था कि वे अपनी 11 साल पुरानी बीमारी से एक बार फिर जूझ रहे हैं और शीघ्र ही ठीक होने के बाद से अपनी वापसी करेंगे। अपने दर्शको की प्रार्थना के कारण मात्र 4 महीने में ही वो इतने हद तक ठीक हो चुके हैं कि WWE का हिस्सा बन सके।
रोमन रेंस की वापसी से एक तरफ तो मंडे नाइट रॉ को काफी फायदा होने वाला है, वहीं दूसरी तरफ कुछ नकारात्मक प्रभाव भी दिखाई दे सकते हैं। तो आइए जान लेते हैं ऐसे ही 3 नकारात्मक प्रभाव के बारे में जो रोमन रेंस की वापसी के बाद रॉ को हो सकता है।
#3 रॉ के रोस्टर में और एक टॉप स्टार का आना
![roman reings](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c008-15512637164346-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c008-15512637164346-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c008-15512637164346-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c008-15512637164346-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c008-15512637164346-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c008-15512637164346-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c008-15512637164346-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c008-15512637164346-800.jpg 1920w)
WWE के रॉ ब्रांड में पहले से ही काफी टॉप सुपरस्टार है। जिसमें ब्रॉन स्ट्रोमैन, ब्रॉक लैसनर, सैथ राॅलिंस, ड्रू मैकइंटायर, बॉबी लैश्ले, रोंडा राउजी आदि शामिल है। इन सभी रैसलर के अंदर सभी गुण मौजूद है जो उन्हें कंपनी का फेस बना सकते हैं। ऐसे में रोमन रेंस की वापसी के बाद टॉप सुपरस्टार की संख्या में और भी वृद्धि हो जाएगी।
देखा जाए तो इससे WWE को कोई नुकसान नहीं होगा, किंतु एक टॉप रैसलर के होते हुए अन्य रैसलर की कीमत कम हो जाती है। यही कारण है कि रोमन रेंस की वापसी के बाद WWE एक बार फिर उनकी और ज्यादा ध्यान देगी। जिससे अन्य रैसलर की बुकिंग पहले की तरह बेकार होगी।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 एक ही स्टोरी लाइन में फोकस होना
![roman reigns](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/700a0-15512638360686-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/700a0-15512638360686-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/700a0-15512638360686-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/700a0-15512638360686-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/700a0-15512638360686-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/700a0-15512638360686-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/700a0-15512638360686-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/700a0-15512638360686-800.jpg 1920w)
अपनी बीमारी से पहले जब रोमन रेंस WWE में थे, उस समय सबसे बड़ी समस्या यह थी कि WWE रोमन रेंस की स्टोरी लाइन के अलावा अन्य स्टोरी लाइन पर ज्यादा ध्यान नहीं देती थी। जिस कारण अन्य रैसलर को काफी बुरा बुक किया जाता था। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में अधिकतर स्टोरीलाइन रोमन रेंस के इर्द-गिर्द देखने को मिली। अंतिम 2 सालों में ब्रॉन स्ट्रोमैन और ड्रू मैकइंटायर को छोड़कर अन्य कोई भी बड़ा रैसलर नहीं बन सका।
दर्शको द्वारा रोमन रेंस को पसंद न किए जाने का यह भी एक बड़ा कारण था। रोमन रेंस की वापसी के बाद अगर ऐसा कुछ एक बार फिर देखने को मिल सकता है और WWE रोमन रेंस को कंपनी का फेस बनाना चाहेगी। जबकि कुछ समय के लिए दर्शक रोमन रेंस को एक मिडकार्ड रैसलर के रूप में देखना चाहते हैं।
# ब्रॉक लैसनर रैसलमेनिया का यूनिवर्सल चैम्पियनशिप ना हारना
![BROCK LESNAR](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7533f-15512639360177-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7533f-15512639360177-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7533f-15512639360177-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7533f-15512639360177-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7533f-15512639360177-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7533f-15512639360177-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7533f-15512639360177-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7533f-15512639360177-800.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर लंबे समय से यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं और बहुत ही कम रैसलर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती है। WWE के वास्तविक प्लान यह था कि रैसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर अपनी चैंपियनशिप द सैथ रॉलिंस के हाथों हार जाएंगे। रॉयल रंबल 2019 जीतने के बाद सैथ रॉलिंस ने WWE चैंपियनशिप यूनिवर्सल चैंपियनशिप में से बिना हिचकिचाहट के यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला मांगा।
रोमन रेंस की वापसी के बाद WWE अपने प्लान में बड़ा उलटफेर कर सकती है, जिसमें वह रैसलमेनिया के दौरान सैथ रॉलिंस को हराकर, रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच एक रीमैच दिखाएं। जिसमें रोमन रेंस एक बार फिर यूनिवर्सल चैंपियन अपने नाम करें, जो उन्होंने कभी हारी ही नहीं थी। ऐसा होना, सैथ रॉलिंस के WWE करियर के लिए काफी बुरा होगा और शायद WWE उन्हें दूसरी बार ऐसा मौका ना दें।