हाल ही में आई खबरों के अनुसार, WWE ने कैनी ओमेगा को एक "शानदार डील" ऑफर की हैं, क्योंकि NJPW के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट बहुत जल्द खत्म होने जा रहा हैं। इसके संकेत उन्होंने रैसल किंगडम में दिए जब उन्होंने अपनी IWGP चैंपियनशिप हारी।
इसके कई कारण हैं कि कैनी ओमेगा जैसे स्टार को WWE साइन जरूर करना चाहेंगी। WWE क्या हर एक कंपनी कैनी जैसे सुपरस्टार को अपनी कंपनी में लाना चाहती है। ऐसे कई कारण हैं कि कैनी ओमेगा के जैसा सुपरस्टार WWE में शामिल नहीं होना चाहेगा।
WWE ने हमेशा ऐसे रैसलर्स को बड़ी बड़ी डील्स देखकर साइन किया हैं। WWE ने कैनी ओमेगा से पहले भी एजे स्टाइल्स और फिन बेलर को कंपनी में साइन किया हैं। उस समय भी कुछ ऐसी ही बातें होती थी, पर आखिर वे भी WWE में आये। तो इस पोस्ट में जानिए उन कारणों के बारे में जिसके चलते वे WWE में आ सकते हैं।
1. WWE की लैगेसी
![Kenny njpw](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d066b-15467948202494-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d066b-15467948202494-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d066b-15467948202494-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d066b-15467948202494-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d066b-15467948202494-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d066b-15467948202494-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d066b-15467948202494-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d066b-15467948202494-800.jpg 1920w)
सबसे बड़े और सबसे पुराने रैसलर्स, सबसे महान, सभी अपने करियर में एक न एक बार WWE में आये हैं। WWE (जिसे पहले WWF के नाम से जाना जाता था) में कई सारे लैजेंड्स आये है भले ही वे रैसलिंग के कितने भी बड़े स्टार्स हो, विंस उन्हें एक न एक बार तो मन ही लेते हैं।
रैसलर्स यहां सफल होते हैं तो वे इतिहास में अपना नाम अमर कर देंगे और एक तरह से जब उन्होंने एजे स्टाइल्स और फिन बैलर जैसे रैसलर को NJPW से WWE में स्विच किया तब ऐसा कुछ लगा ही भी की वे WWE में नहीं आना चाहते थे।
यह एक बात हो सकती है जो कैनी ओमेगा के दिमाग में कुछ अलग ही चल रहा होगा और WWE के साथ जुड़ने के बजाय वे बुलेट क्लब के अपने दोस्तों के साथ नई कंपनी में शामिल हो जाएं।
Get WWE News in Hindi Here
2. NJPW में सब कुछ कर लिया हासिल
![Kenny njpw](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/768a7-15467954600061-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/768a7-15467954600061-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/768a7-15467954600061-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/768a7-15467954600061-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/768a7-15467954600061-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/768a7-15467954600061-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/768a7-15467954600061-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/768a7-15467954600061-800.jpg 1920w)
कैनी ओमेगा ने अपना अधिकांश करियर NJPW में बिताया है। उन्होंने वहां अपना नाम बनाया है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने NJPW में वो सब कर लिया है।
वह NJPW के इतिहास की सबसे बड़ी फैक्शन बुलेट क्लब के लीडर भी रह चुके हैं। उन्होंने NJPW के इतिहास के सबसे ज्यादा मैचों में हिस्सा लिया हैं। उन्होंने वह सब कुछ जीता है, जिसे जीतने की जरूरत हैं।
उन्होंने NJPW की हर एक टाइटल अपने नाम की हैं। लेकिन सवाल यह है कि आगे क्या हो सकता है? अगर वे WWE में आते है तो वे अपने लिए नए गोल्स बना सकते हैं। इस समय कैनी के लिए एक अच्छा मौका है कि वे अपने करियर की एक नई शुरुआत कर सकते हैं, नए सिरे से शुरुआत करके अपने करियर को और आगे तक लेकर जा सकते हैं। तो ये तो सिर्फ उनपर ही निर्भर हैं।
3. अच्छी खासी कमाई
![WWE](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0c628-15467962964801-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0c628-15467962964801-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0c628-15467962964801-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0c628-15467962964801-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0c628-15467962964801-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0c628-15467962964801-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0c628-15467962964801-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0c628-15467962964801-800.jpg 1920w)
कैनी ओमेगा अभी NJPW में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रैसलर्स में से एक हैं। लेकिन अगर आप WWE से तुलना करते हैं तो फिर वे अपनी कमाई से 3 गुना अधिक कमा सकते हैं ।
WWE के पास बहुत सारा पैसा हैं और WWE ने दिखाया है कि अगर वे किसी रैसलर को साइन करवाना चाहते हैं, तो उन्हें बस ज्यादा कीमत अदा करनी पड़ती हैं। वह WWE के बड़े गेमचेंजर बन सकते हैं, उन्हें आते ही अच्छा खासा पैसा और पुश मिलेगा जिससे उनकी आय भी दुगनी हो जाएगी साथ ही वे पूरी दुनिया मे भी जाने जाएंगे।
जिससे बार-बार यह स्पष्ट होता हैं कि अगर उन्हें अच्छे खासे पैसे चाहिए तो वे WWE में शामिल हो सकते हैं।अगर वे पैसो पर न जाए और अपने आगे के भविष्य के बारे में सोचे तो भी वे WWE में आ सकते हैं, क्योकि यहां कर भी उनके लिए कई सारे ड्रीम मैचेस भी हैं।