Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए साल 2023 अब तक बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। द ब्लडलाइन (The Bloodline) एक समय पर पूरे रोस्टर को डॉमिनेट कर रहा था, लेकिन अब धीरे-धीरे ट्राइबल चीफ के साथी उनसे अलग होते जा रहे हैं। इस सबकी शुरुआत सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के धोखे से हुई थी और अब उनके पास केवल सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और पॉल हेमन (Paul Heyman) का साथ है।हालांकि रोमन ने इस साल कई बार अपने टाइटल को रिटेन किया है, लेकिन 2023 उनके लिए बेकार भी साबित हुआ है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 कारणों के बारे में, जिनसे साल 2023 Roman Reigns के लिए बिल्कुल भी यादगार नहीं रहा।#)WWE में Roman Reigns को अपने भाइयों से धोखा मिलाजैसा कि हमने आपको बताया कि Roman Reigns को 2023 की शुरुआत में हुए Royal Rumble 2023 में सैमी ज़ेन से धोखा मिला था। मगर WrestleMania 39 के बाद स्थिति बदलती चली गई क्योंकि Night of Champions में जिमी उसो ने जोरदार सुपरकिक लगाकर खुद को ट्राइबल चीफ से अलग कर लिया था।वहीं SmackDown के एक हालिया एपिसोड में जे उसो ने भी ट्राइबल चीफ को धोखा देकर खुद को द ब्लडलाइन से अलग कर लिया था। जे उसो के अटैकिंग सैगमेंट के बाद रोमन को निराश चेहरे के साथ रिंग में बैठे देखा गया था। अब द उसोज़, रोमन का साथ छोड़ चुके हैं और खबरें बनती रही हैं कि भविष्य में सोलो सिकोआ और पॉल हेमन भी उनका साथ छोड़ सकते हैं। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि रोमन के लिए 2023 में आने वाले महीने भी खराब रहने वाले हैं।#)टैग टीम चैंपियन नहीं बन पाएWrestleMania 39 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के हाथों द उसोज़ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप हार गए थे। वहीं कुछ समय बाद उन्हें रीमैच मिला, लेकिन इस बार भी जे और जिमी उसो को जीत नसीब नहीं हुई। उसके बाद Roman Reigns ने स्थिति अपने हाथ में लेकर टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने का ऐलान किया।Night of Champions 2023 में ट्राइबल चीफ ने सोलो सिकोआ के साथ टीम बनाकर सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस को चैलेंज किया। उस मैच में रेफरी के बेहोश होने के बाद द उसोज़ ने इंटरफेयर किया, लेकिन वो गलती से सोलो सिकोआ को डबल सुपरकिक लगा बैठे, जो आगे चलकर रोमन रेंस की टीम की हार का कारण बनी। इस मैच में जीत से रेंस 4 बेल्ट्स के मालिक बन सकते थे, दुर्भाग्यवश किस्मत उनके साथ नहीं थी।#)द ब्लडलाइन मेंबर्स पर कंट्रोल नहीं रख पा रहेWWE on FOX@WWEonFOX"And the biggest snake of them all is Paul Heyman!"- @WWEUsos1134206"And the biggest snake of them all is Paul Heyman!"- @WWEUsos https://t.co/3sWcR3VWLoअब समय बीतने के साथ Roman Reigns के लिए स्थिति ज्यादा खराब होती जा रही है। सैमी ज़ेन और द उसोज़ उनसे अलग हो चुके हैं, लेकिन सोलो सिकोआ का कैरेक्टर ऐसा है कि ट्राइबल चीफ के लिए उन्हें कंट्रोल कर पाना काफी मुश्किल है। यहां तक कि SmackDown के एक एपिसोड में सोलो सिकोआ से टकराने के बाद रोमन के अंदर डर का भाव देखा गया था।दूसरी ओर पॉल हेमन की ट्राइबल चीफ के प्रति निष्ठा पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। जे उसो ने हाल ही में हेमन को एक ऐसा सांप बताया, जिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। मौजूदा पारिस्थितियां दर्शा रही हैं कि Roman Reigns ने जल्द दोबारा सख्त रवैया नहीं अपनाया तो वो बहुत जल्द बिल्कुल अकेले पड़ सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।