Edge: WWE दिग्गज ऐज (Edge) ने हाल ही में स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में शेमस के खिलाफ मैच लड़ा। उनकी 25वीं सालगिरह के अवसर पर यह खास मैच हुआ था। ऐज ने अपने होमटाउन में शेमस (Sheamus) को कड़ी टक्कर दी और जीत दर्ज की। ऐज ने पहले ही बता दिया था कि यह उनके WWE कॉन्ट्रैक्ट का आखिरी मैच था।ऐज ने मैच के बाद प्रोमो कट करके बताया था कि उन्हें खुद अपने भविष्य के बारे में नहीं पता है। उनके भविष्य को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं और इसी वजह से उनकी AEW में संभावित एंट्री पर भी चर्चा चल रही है। खैर, इस आर्टिकल में हम तीन कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों ऐज को AEW में नहीं जाना चाहिए।3- WWE के पास Edge के लिए ज्यादा दर्शक मौजूद हैं View this post on Instagram Instagram Postऐज ने जरूर अपने करियर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि वो अपने परिवार के साथ बैठकर चीज़ों पर विचार करेंगे। ऐसे में अगर ऐज आगे भी रेसलिंग करना चाहते हैं, तो उनके लिए WWE में रहना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। WWE के पास दर्शकों की संख्या AEW से बहुत ज्यादा है।WWE लगातार व्यूअरशिप और प्रीमियम लाइव इवेंट्स से जुड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ रहा है। ऐसे में ऐज को अपने करियर को WWE में ही जारी रखना चाहिए। वो ज्यादा फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच पाएंगे। रेटेड आर सुपरस्टार खुद भी चाहेंगे कि करियर के आखिरी कुछ सालों में उन्हें ज्यादा से ज्यादा फैंस का साथ मिले, इस चीज़ में AEW शायद उनके लिए अच्छा विकल्प नहीं रहेगा। अभी AEW को WWE के लेवल पर आने में समय लगेगा।2- Edge WWE के सबसे वफादार स्टार्स में से एक रहे हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE का सफर रेसलिंग जगत में आसान नहीं रहा है। उन्हें WCW और TNA ने सालों तक कड़ी प्रतियोगिता दी और अभी AEW भी उसी राह पर है। ऐसे में कई सारे WWE स्टार्स ने कंपनी छोड़कर विरोधी प्रमोशन्स में कदम रखा है। इतने दशकों में कुछ ही ऐसे रेसलर्स रहे हैं, जो WWE के प्रति वफादार रहे हैं।ऐज का नाम भी उन रेसलर्स में आता है। वो 25 सालों से WWE का हिस्सा हैं। उनके टैग टीम पार्टनर क्रिश्चियन एक समय के बाद TNA में चले गए लेकिन वो WWE के साथ बने रहे। साथ ही जब ऐज रिंग में वापसी करना चाहते थे, तो AEW ने उन्हें अपने साथ जोड़ने में रुचि दिखाई थी लेकिन ऐज ने वफदारी पेश की थी। ऐसे में अब ऐज को WWE के प्रति वफादारी दिखाते हुए कंपनी के साथ ही बने रहना चाहिए।1- ऐज का AEW में जाकर करियर खत्म करना फैंस को पसंद नहीं आएगा View this post on Instagram Instagram Postऐज अपने करियर के आखिरी समय पर हैं और इतने सालों तक WWE में रहे हैं। WWE फैंस उन्हें हमेशा से पसंद करते आए हैं। आज भी जब ऐज का थीम सॉन्ग बजता है, तो फैंस खुशी से झूम उठते हैं। ऐज को WWE फैंस इतना ज्यादा पसंद करते हैं।ऐसे में अगर ऐज सिर्फ अपने दोस्त क्रिश्चियन के साथ रीयूनियन करने या अपने पूर्व विरोधियों के खिलाफ दोबारा लड़ने के लिए AEW में जाएंगे, तो इससे WWE फैंस जरूर निराश होंगे। ऐज को इसी वजह से फैंस के बारे में सोचते हुए AEW में नहीं जाना चाहिए।