3 कारण क्यों Jey Uso का आईसी चैंपियन बनना WWE में Roman Reigns के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है

WWE, Roman Reigns, Jey Uso,
क्या जे उसो WWE आईसी चैंपियन बनेंगे? (Photo: WWE.com, WWE Instagram)

Reasons Jey Uso Becoming Ic Champion Not Good Roman Reigns: जे उसो (Jey Uso) इस हफ्ते WWE Raw में फैटल 4 वे मैच जीतकर आईसी चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर बनने में कामयाब रहें। अब उन्हें ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ आईसी चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका मिलेगा। देखा जाए तो जे को बड़ा पुश दिया जा रहा है इसलिए उनके ब्रॉन को हराकर नया चैंपियन बनने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, मेन इवेंट जे का आईसी चैंपियन बनना रोमन रेंस के लिए शायद सही नहीं रहेगा। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों जे उसो का आईसी चैंपियन बनना WWE में रोमन रेंस के लिए खतरे की घंटी हो सकती है।

Ad

3- जे उसो आईसी चैंपियन होने की वजह से WWE SmackDown में नियमित रूप से नज़र नहीं आ पाएंगे

Ad

जे उसो के आईसी चैंपियन बनने के बाद उनपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ जाएगी। देखा जाए तो आईसी टाइटल Raw की बड़ी चैंपियनशिप में से एक है। यही कारण है कि अगर जे आने वाले समय में रोमन रेंस के साथ आने के लिए तैयार भी हो जाते हैं तो वो चैंपियन के रूप में अपनी जिम्मेदारी की वजह से SmackDown में नियमित रूप से नज़र नहीं आ पाएंगे।

देखा जाए तो रोमन भी कभी-कभार ही ब्लू ब्रांड में नज़र आते हैं। इस स्थिति में मेन इवेंट जे और रेंस के रीयूनियन का ज्यादा फायदा नहीं होगा और नए ब्लडलाइन का SmackDown में दबदबा बना रह सकता है। इससे ब्लडलाइन की कहानी भी प्रभावित हो सकती है।

2- जे उसो WWE में रोमन रेंस को लीडर मानने से इंकार कर सकते हैं

Ad

रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारे हुए कई महीने बीत चुके हैं। यही नहीं, रोमन के पास मौजूदा समय में उला फाला भी नहीं है। अगर जे उसो Raw में आईसी चैंपियन बन जाते हैं तो वो रेंस के पास कुछ नहीं होने की वजह से खुद को असली ट्राइबल चीफ से बेहतर मान सकते हैं।

यही कारण है कि जे उसो SmackDown में रोमन रेंस के साथ आने के बावजूद उन्हें अपना लीडर मानने से इंकार कर सकते हैं। इस स्थिति में शायद पुराने ब्लडलाइन में एकता नहीं रहेगी। अगर ऐसा होता है तो सोलो सिकोआ & टीम ब्लडलाइन में पड़ी फूट का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकती है।

1- जे उसो WWE में अपने आईसी टाइटल रन पर ध्यान देने के लिए रोमन रेंस के साथ आने से इंकार कर सकते हैं

Ad

अगर जे उसो WWE में ब्रॉन ब्रेकर को हराकर आईसी चैंपियन बनते हैं तो यह उनका कंपनी में पहला सिंगल्स टाइटल होगा। संभव है कि जे अपने पहले सिंगल्स टाइटल रन पर ठीक तरह से ध्यान देने के लिए रोमन रेंस के साथ आने से इंकार कर सकते हैं। मेन इवेंट जे द्वारा इंकार किए जाने की स्थिति में सैमी ज़ेन भी शायद ही रोमन का साथ देंगे।

देखा जाए तो यह असली ट्राइबल चीफ के लिए खतरे की घंटी होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके बाद रोमन रेंस के पास जिमी उसो के साथ मिलकर नए ब्लडलाइन का सामना करने का ऑप्शन रह जाएगा। संभव है कि रोमन और जिमी नंबर्स गेम की वजह से नए ब्लडलाइन (सोलो सिकोआ, टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू) के सामने टिक नहीं पाएंगे। वहीं, हील टीम रेंस और उसो पर खतरनाक हमला करते हुए दिखाई दे सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications