3 कारण क्यों Jey Uso ने WWE Raw में Sami Zayn को धोखा दिया

Ujjaval
WWE Raw का मेन इवेंट धमाकेदार रहा
WWE Raw का मेन इवेंट धमाकेदार रहा

Jey Uso & Sami Zayn: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड का अंत काफी शॉकिंग रहा। दरअसल, जे उसो (Jey Uso) ने सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को धोखा देकर सभी को चौंका दिया। मेन इवेंट में जिमी उसो (Jimmy Uso) और सैमी ज़ेन के बीच मैच देखने को मिला था। इसी बीच जे उसो वहां आए। खैर, मैच में सैमी ज़ेन की जीत हुई।

Ad

मैच के बाद जे अपने भाई के आमने-सामने आए और भावुक होकर चले गए। जे ने रिंगसाइड पर मौजूद सैमी को गले लगाया और फिर उनपर हमला कर दिया। कई फैंस के मन में सवाल होगा कि आखिर किन कारणों से जे ने ऐसा किया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों जे उसो ने WWE Raw में सैमी ज़ेन को धोखा दे दिया।

3- WWE सुपरस्टार Jimmy Uso पर Jey Uso के कारण दिक्कतें आ रही थी

Ad

SmackDown के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस ने जिमी उसो को जे के साथ संपर्क करने के लिए कहा था। वो ऐसा करने में असफल रहे थे और इसी कारण रोमन ने बताया था कि अगर जे की ब्लडलाइन में अगले SmackDown के एपिसोड तक वापसी नहीं हुई, तो इसके जिम्मेदार जिमी उसो होंगे।

यह चीज़ Raw के एपिसोड में भी पॉल हेमन ने जिमी को याद दिलाई थी। जे हमेशा ही मुश्किलों में अपने भाई जिमी की मदद करने के लिए आते हैं। अगर जे नहीं आते तो जिमी के लिए मुश्किलें बढ़ जाती है। ऐसे में जे उसो ने आकर सैमी पर हमला करना सही समझा। इससे अब जिमी पर आने वाली मुश्किलें खत्म हो गई है।

2- जे उसो को सैमी ज़ेन की सच्चाई पता चल गई होगी

Ad

सैमी ज़ेन ने लगातार ब्लडलाइन को तोड़ने का प्रयास किया है। रोमन रेंस पर हमला करने के बाद से उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि वो ब्लडलाइन को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने जिमी से एक बार यह चीज़ कही भी थी कि उन्होंने जे को फैक्शन से अलग कर दिया है और वो जिमी को भी रोमन से दूर करना चाहते हैं।

सैमी ने ब्लडलाइन को खत्म करने के लिए केविन ओवेंस से मदद की मांग की थी। ऐसे में जे उसो को समझ आ गया होगा कि सैमी यह सब चीज़ें उनके परिवार को तोड़ने के लिए कर रहे हैं। इसी कारण उन्होंने सैमी ज़ेन को WWE Raw के एपिसोड में धोखा दे दिया। उन्होंने सैमी के प्लान को पूरी तरह से खराब कर दिया क्योंकि इस चीज़ के बाद अब ब्लडलाइन फैक्शन और मजबूत हो जाएगा।

1- जे उसो ने अपने परिवार को दोस्ती से आगे रखा

Ad

जे उसो ने सैमी ज़ेन को धोखा देने के बाद चिल्लाते हुए यह बोला था कि उनके लिए परिवार सबसे पहले आएगा। जे उसो Royal Rumble 2023 के बाद से सैमी ज़ेन से अपनी दोस्ती को आगे रख रहे थे। वो परिवार पर उतना ज्यादा भरोसा नहीं कर रहे थे और उन्हें सैमी पर ज्यादा भरोसा था।

जे को शायद समय के साथ समझ आ गया कि परिवार को पहले रखना जरुरी है। इसी कारण उन्होंने WWE Raw में दोस्ती के मुकाबले परिवार को प्राथमिकता दी और सैमी ज़ेन को आखिर धोखा देकर फिर से अपने भाइयों के साथ जुड़ गए। फैंस को जरूर उनका यह हील टर्न पसंद आया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications