Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक है। वो जॉन सीना (John Cena), फिन बैलर (Finn Balor), ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar), रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) जैसे स्टार्स को मात दे चुके हैं। वो करीब 1000 दिनों से यूनिवर्सल चैंपियन हैं।इसके बाद भी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को कई बार आलोचना का सामना करना पड़ता है क्योंकि रोमन रेंस लगातार शोज़ पर नज़र नहीं आते हैं। वो लिमिटेड डेट्स पर ही काम करते हैं। इस वजह से कुछ फैंस अब जे उसो को नए ट्राइबल चीफ के रूप में देखना चाहते हैं। इस चीज़ के SmackDown के आखिरी एपिसोड में संकेत भी मिले थे। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस की जगह अब जे उसो को ट्राइबल चीफ के रूप में आगे आना चाहिए।3- पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन Jey Uso, Roman Reigns के मुकाबले अपनी फैमिली के ज्यादा करीब हैंSportskeeda Wrestling@SKWrestling_#SamiZayn clearly misses #TheUsos!#WWE #Bloodline27722#SamiZayn clearly misses #TheUsos!#WWE #Bloodline https://t.co/V5jzKGlWvrअनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की तुलना में जे उसो अपनी फैमिली के ज्यादा करीब हैं। जे उसो, जिमी के साथ हमेशा से रहे हैं। जे और जिमी ने साथ में WWE में डेब्यू किया था और खुद को टैग टीम के रूप में साबित किया था। इसके अलावा सोलो सिकोआ भी उनके ही भाई हैं और वो रोमन के मुकाबले सोलो से भी ज्यादा करीब रहे हैं।द ब्लडलाइन में जे उसो एक समय सैमी ज़ेन के भी काफी ज्यादा करीब थे। एक लीडर की तरह वो ग्रुप के सभी सदस्यों के काफी ज्यादा क्लोज रहे हैं। ऐसे में वो रोमन रेंस से बेहतर लीडर बन सकते हैं। रोमन रेंस हमेशा ही अपनी साथियों का यूज़ करते हैं।2- WWE फैंस जे उसो को नेक्स्ट बिग स्टार के रूप में देखना चाहते हैंTawanna ☝🏿🩸@RElGNSSECTIONListen to that pop Main Event Jey Uso 🏿🩸17833Listen to that pop Main Event Jey Uso ☝🏿🩸 https://t.co/t9kHsRoUrTअनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस इस समय प्रो-रेसलिंग की दुनिया के सबसे बड़े स्टार हैं लेकिन जे उसो भी इस समय अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। फैंस उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में भी देखना चाह रहे हैं। फैंस उनके प्रोमो और सैगमेंट्स में पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं।ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन की वजह से फैंस उन्हें पसंद कर रहे हैं और उनकी पॉपुलैरिटी भी बढ़ रही है। ऐसे में आने वाले समय में WWE उनकी पॉपुलैरिटी को उपयोग कर सकता है और रोमन रेंस की जगह उन्हें इस ग्रुप का नया लीडर बना सकता है।1- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस भी द रॉक की तरह हॉलीवुड में जा सकते हैंFileana2@Fileana2ROMAN REIGNS ON THE SET OF "HOBBS & SHAW": PHOTOS#RomanReigns #HobbsAndShaw17153ROMAN REIGNS ON THE SET OF "HOBBS & SHAW": PHOTOS#RomanReigns #HobbsAndShaw https://t.co/RS72aUo2kWअनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस अब लिमिटेड डेट्स पर ही शो में नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा अब ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रोमन रेंस, जॉन सीना और द रॉक की तरह हॉलीवुड में जा सकते हैं। रोमन रेंस पहले ही कुछ मौकों पर एक्टिंग कर चुके हैं। ये माना जा रहा है कि वो भी द रॉक की तरह ही हॉलीवुड में जाकर एक्टिंग में हाथ आजमा सकते हैं। ऐसे में अगर वो WWE को छोड़कर जाते हैं तो उनकी जगह पर WWE जे उसो को पुश दे सकता है और उन्हें ब्लडलाइन का नया ट्राइबल चीफ बना सकता है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।