3 कारण क्यों जॉन सीना को फैंस की वापसी के बाद WWE में नजर आना चाहिए

WWE
WWE

जॉन सीना (John Cena) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं। वो WWE में काम करते हुए जबरदस्त सफलता प्राप्त कर चुके हैं। इस दिग्गज ने 2002 में अपना डेब्यू किया था और कुछ सालों तक मेहनत करने के बाद उन्हें सफलता मिली। बाद में वो अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से फैंस के बीच प्रसिद्ध हो गए।

उन्होंने WWE में रहते हुए ढेरों टाइटल्स जीते हैं। साथ ही वो कई सारे दिग्गजों का सामना कर चुके हैं और कई बार वो विजेता भी बने हैं। इस सुपरस्टार ने कई सालों तक WWE में लगातार काम किया लेकिन वो पिछले कुछ सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें WWE से दूर रहना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें;- 4 सुपरस्टार्स जो WWE में टॉप स्टार बन सकते थे लेकिन उन्हें रिलीज कर दिया गया

कुछ समय पहले घोषणा हुई थी कि फैंस की जल्द वापसी देखने को मिलेगी। ऐसे में WWE फैंस की वापसी के बाद कई बड़े सरप्राइज प्लान कर सकता है। इस दौरान जॉन सीना की वापसी के भी चांस दिखाई दे रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिसके चलते जॉन सीना की वापसी होनी चाहिए।

3- जॉन सीना को WWE से दूर रहे 1 साल से ज्यादा हो गया है

जॉन सीना ने WWE में अपना अंतिम मुकाबला WrestleMania 37 में लड़ा था। इस दौरान उन्होंने द फीन्ड का सामना किया था और उनकी हार देखने को मिली थी। इसके बाद से ही सीना WWE में दिखाई नहीं दिए हैं। वो पिछले साल SummerSlam से भी गायब थे। उन्होंने Royal Rumble 2021 और WrestleMania 37 में भी कोई मैच नहीं लड़ा।

ये भी पढ़ें:- 3 फेमस WWE कपल्स जिनकी शादी हो चुकी है और 2 जिनकी अभी सिर्फ सगाई हुई है

इसके पहले कभी भी सीना इतने लंबे समय से WWE के एक्शन से दूर नहीं रहे हैं। ऐसे में उनकी वापसी के लिए ये सही पल होगा। थंडरडोम के अंदर उनके रिटर्न का कोई अर्थ नहीं रहता। ऐसे में वो सीधा फैंस की वापसी के बाद ही दिखाई देने चाहिए। शुरुआती एपिसोड में आकर जॉन सीना अपना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

2- जॉन सीना की वजह से WWE को फायदा हो सकता है

जॉन सीना ने WWE का काफी बार फायदा कराया है। ऐसे में अगर ये दिग्गज सुपरस्टार अपनी वापसी करते हैं और इसकी पहले ही घोषणा कर देते हैं तो WWE को फायदा होगा। टिकट्स जल्दी बिक जाएंगे वहीं व्यूअरशिप में उछाल आ जाएगा। जॉन सीना की वजह से WWE को फायदा हो सकता है।

इसके अलावा अगर सीना अपनी नई मर्चेंडाइज के साथ वापसी करते हैं तो WWE की सेल्स में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में जरूर ही इस दिग्गज का रिटर्न होना चाहिए। वो WWE के लिए खास पल बना सकते हैं और कंपनी का एक बड़ा फायदा करा सकते हैं। WWE को मुख्य रूप से व्यूअरशिप में फायदा होगा।

1- फैंस को सरप्राइज देने के लिए

काफी समय बाद Raw और SmackDown के एपिसोड में फैंस देखने को मिलेंगे। ऐसे में जरूर ही हर किसी को उम्मीद होगी कि कुछ बड़ी चीज़ें हो सकती हैं। जॉन सीना की वापसी की खबरें जरूर सामने आ रही हैं लेकिन कोई भी रिपोर्ट्स पर पूरी तरह यकीन नहीं कर सकता। कई बार खबरें गलत भी साबित होती हैं।

इसके चलते अगर किसी भी सुपरस्टार की वापसी होगी तो बड़ा सरप्राइज माना जाएगा। जॉन सीना अपने फैंस को शॉक करने के लिए वापस आ सकते हैं। इस दौरान फैंस को एक खास पल देखने को मिलेगा। जॉन सीना की वापसी हमेशा ही खास रहती है और उनका ये रिटर्न भी याद रहेगा। इससे वापसी के बाद WWE का एपिसोड यादगार बन जाएगा।

ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने Hell In a Cell मैच में की थी चौंकाने वाली वापसी, रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन का किया था बहुत ही बुरा हाल

Quick Links