3 कारण क्यों Roman Reigns और Solo Sikoa के बीच WWE SmackDown में टकराव दिखाया गया

Ujjaval
WWE SmackDown में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का स्टोरीलाइन एंगल जबरदस्त रहा था
WWE SmackDown में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का स्टोरीलाइन एंगल जबरदस्त रहा था

Roman Reigns & Solo Sikoa: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) का एक बेहतरीन सैगमेंट देखने को मिला था। केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के साथ यहां उनकी बहस देखने को मिली। बाद में द उसोज़ (The Usos) ने आकर बेबीफेस स्टार्स पर हमला किया और रोमन रेंस इस चीज़ को लेकर खुश नहीं थे।

वो बैकस्टेज जाने लगे और इसी बीच वो सोलो सिकोआ से टकरा गए। दोनों के बीच थोड़ा तनाव देखने को मिला। कुछ कारण हैं, जिनसे पता चलता है कि WWE ने यह एंगल क्यों बुक किया है। इसलिए इस आर्टिकल में 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का SmackDown में टकराव दिखाया गया।

3- WWE सुपरस्टार Solo Sikoa धीरे-धीरे Roman Reigns के The Usos के खिलाफ बर्ताव को समझ रहे हैं

रोमन रेंस का बर्ताव द उसोज़ के लिए पिछले कुछ समय में बदल गया है। उसोज़ की हर बात पर रोमन सवाल खड़े कर रहे हैं और वो किसी चीज़ को लेकर खुश नहीं नज़र आ रहे हैं। यह चीज़ फैंस को समझ आ रही है कि ब्लडलाइन में तनाव का असली कारण रोमन रेंस ही हैं।

वो चीज़ों को गलत तरीके से हैंडल कर रहे हैं और अपने भाइयों को गलत दिखा रहे हैं। यह चीज़ शायद सिकोआ को समझ आ गई है। इसी वजह से SmackDown में WWE ने रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच यह छोटा एंगल बुक किया। WWE संकेत दे रहा है कि सोलो भी चीज़ों को समझ पा रहे हैं।

2- सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के बीच मैच की नींव रखने के लिए

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच सभी एक सिंगल्स मैच देखना बहुत पसंद करेंगे और फैंस की बहुत समय से यह डिमांड है। सोलो अभी तक रोमन का पूरी तरह से साथ दे रहे हैं और इसी वजह से वो अपने भाइयों द उसोज़ के खिलाफ जाने के लिए भी तैयार हो गए हैं। अब चीज़ें बदल सकती हैं।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच मैच प्लान किया जा रहा है। इस चीज़ को लेकर हाल ही में अहम खुलासा हुआ था। सिकोआ और रोमन के बीच अभी तक कोई दिक्कत नहीं हुई थी। SmackDown में उनके बीच एंगल दिखाकर WWE ने संकेत दिए हैं कि उनके बीच आने वाले समय में मैच हो सकता है।

1- फैंस को दिखाने के लिए कि रोमन रेंस, सोलो सिकोआ को कमजोर नहीं समझते हैं

सोलो सिकोआ ने फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। इसी वजह से उन्हें कंपनी के अगले टॉप सुपरस्टार के रूप मे देखा जा रहा है। WWE उन्हें हर तरह से बेहतरीन दिखाने की कोशिश में लगा हुआ है। WWE ने SmackDown में भी शायद इसी वजह से यह सैगमेंट बुक किया था।

रोमन रेंस का बर्ताव सोलो से टकराने के बाद बदल गया था और वो थोड़े डर भी गए थे। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था और वो पॉल हेमन के बिना ही बैकस्टेज चले गए थे। WWE यहां से बताने की कोशिश कर रहा है कि वो सोलो सिकोआ को आगे जाकर अच्छा पुश देंगे और रोमन के साथ छोटी-सी डिटेल के कारण उनका कद काफी ज्यादा बढ़ गया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications