Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) समेत कई बड़े सुपरस्टार्स WWE Draft 2023 में बड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। फैंस ये जानने के इच्छुक थे कि आखिर इस बार किस सुपरस्टार को सबसे पहले नंबर पर चुना जा सकता है। उम्मीद अनुसार इस बार रोमन रेंस को सबसे पहले स्थान पर रखा गया, जिन्हें SmackDown ने चुना है।मगर इस बार उन्हें ड्राफ्ट में अकेले नहीं बल्कि सोलो सिकोआ और पॉल हेमन के साथ पहले नंबर पर रखा गया था। इससे उम्मीद बढ़ने लगी है कि अगले महीनों में ट्राइबल चीफ कुछ अलग करते दिखाई दे सकते हैं। मगर उससे पहले आइए जानते हैं उन 3 कारणों के बारे में जिनसे Roman Reigns और सोलो सिकोआ को ड्राफ्ट में सबसे पहले स्थान पर चुना गया।#)Roman Reigns WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैंWWE@WWE#SmackDown gets the first pick in the #WWEDraft:Undisputed WWE Universal Champion @WWERomanReigns, @WWESoloSikoa & @HeymanHustle! 85311538#SmackDown gets the first pick in the #WWEDraft:Undisputed WWE Universal Champion @WWERomanReigns, @WWESoloSikoa & @HeymanHustle! ☝️🔥 https://t.co/GABXUrpSfqRoman Reigns को एक समय पर बड़ा बेबीफेस बनाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन वो प्रयास लगातार असफल हो रहे थे। आखिरकार उन्हें 2020 में हील टर्न दिया गया और यहां से उनका करियर नई ऊंचाइयों को छूने वाला था। वो यूनिवर्सल चैंपियन बने और आगे चलकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने की उपलब्धि प्राप्त की।वो अब प्रो रेसलिंग वर्ल्ड के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं और शायद दुनिया का ऐसा कोई प्रमोशन नहीं जो उन्हें अपने साथ ना जोड़ना चाहे। चूंकि वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, इसलिए ड्राफ्ट में उनसे पहले किसी को पिक किए जाने का कोई मतलब नहीं बनता और ड्राफ्ट में सबसे पहले स्थान पर चुना जाना भी काफी हद तक रोमन की लिगेसी का हिस्सा बन चुका है।#)सोलो सिकोआ को मेन इवेंट सुपरस्टार के रूप में पेश किया जा रहा हैWrestlingWorldCC@WrestlingWCCRoman Reigns drafted FIRST overall to Smackdown Including:• Paul Heyman • Solo Sikoa674105Roman Reigns drafted FIRST overall to Smackdown 🎯 Including:• Paul Heyman • Solo Sikoa https://t.co/kp9jw1JmCnWWE Draft 2023 के पहले चरण में कई चौंकाने वाली चीज़ें देखने को मिलीं, जिनमें सोलो सिकोआ का नंबर-1 पर चुना जाना भी शामिल रहा। सिकोआ को पिछले साल मेन रोस्टर पर आने के बाद से ही मजबूत दिखाया जा रहा है और अब पोस्ट-WrestleMania सीजन में भी उनकी किस्मत चमकती दिखाई दे रही है।उन्हें लगातार मेन इवेंट सुपरस्टार के रूप में पेश किया जा रहा है, इसी वजह से उन्हें ड्राफ्ट में Roman Reigns के साथ पहले स्थान पर रखा गया है। अब उन्हें ना केवल ट्राइबल चीफ अपने किरदार बल्कि अपने अनुभव से भी काफी फायदा पहुंचा पाएंगे। इस बात की भी उम्मीद बढ़ गई है कि सिकोआ साल 2023 में धमाल मचाने वाले हैं।#)रोमन रेंस के आने से SmackDown को बहुत फायदा हुआ हैSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Is #SmackDown the A-Show? #WWE26935Is #SmackDown the A-Show? #WWE https://t.co/u3Zyagzboeसाल 2019 में FOX नेटवर्क के साथ WWE की डील के बाद SmackDown को कंपनी के नंबर-1 शो के रूप में पेश किया गया था। Roman Reigns लगभग उसी समय से ब्लू ब्रांड में काम करते आ रहे हैं और इसी ब्रांड में ट्राइबल चीफ के रूप में अपनी लिगेसी कायम की है।रोमन पिछले कुछ समय से पार्ट-टाइम शेड्यूल पर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने जब भी अपीयरेंस दिया है तब SmackDown की रेटिंग्स बेहतर हुई हैं। वहीं द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन ने भी ब्लू ब्रांड के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाए रखा है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए SmackDown ने उन्हें जाने नहीं दिया।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।