रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में काफी कम समय के अंदर सफलता हासिल कर ली थी और वो WWE के टॉप सुपरस्टार बन गए। WWE में रोमन रेंस को शुरुआत से ही जबरदस्त तरीके से पुश दिया गया था। साथ ही उन्होंने बेहतर काम किया और उन्हें टॉप स्टार बनने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।रोमन रेंस ने 2015 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। खैर, वो बाद में कई बार चैंपियन बने। रेंस ने कई सारे WrestleMania मेन इवेंट करे हैं और वो ढेरों बड़े स्टार्स का सामना कर चुके हैं। साथ ही उन्हें कई दिग्गजों पर जीत भी मिली हैं। रोमन अपने करियर में ज्यादातर समय बेबीफेस रहे हैं लेकिन समरस्लैम 2020 के बाद वो हील बन गए। View this post on Instagram A post shared by Joe Anoai aka “Roman Reigns” (@romanreigns)ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने जॉन सीना को मैच में बुरी तरह लहूलुहान कर दिया थाउनके दोनों ही कैरेक्टर्स के बीच हमेशा तुलना होती रही हैं। रोमन रेंस को दोनों ही गिमिक में सफलता मिली हैं। खैर, हम बात करने वाले हैं 3 कारणों के बारे में जिनसे पता चलता है कि रोमन रेंस एक अच्छे हील है और 2 जिनसे लगता है कि वो WWE में एक बेहतर बेबीफेस रहे थे।3- रोमन रेंस अच्छे हील है: प्रोमो स्किल्स में जबरदस्त सुधार आया है View this post on Instagram A post shared by Joe Anoai aka “Roman Reigns” (@romanreigns)रोमन रेंस को शुरुआत में माइक पर उतना अच्छा सुपरस्टार नहीं माना जा सकता था। इसके बावजूद जैसे-जैसे उनका कद बढ़ा, उनकी माइक स्किल्स अच्छी हुई। इसके बावजूद वो अपने प्रोमो सैगमेंट को रोचक नहीं बना पाते थे। उनके प्रोमो देखकर लगता था कि वो स्क्रिप्ट के अनुसार बोल रहे हैं।ये भी पढ़ें;- 3 भारतीय सुपरस्टार्स जो पिछले 5 सालों में WWE के अंदर चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे हैं इसके बावजूद हील बनने के बाद चीज़ें बदल गई। उनकी प्रोमो स्किल्स अचानक से बेहतर हो गई। वो अपने प्रोमो की क्वालिटी को इतना बेहतर बना चुके हैं कि उन्हें अब पॉल हेमन की जरूरत ही नहीं होती। वो अपनी माइक स्किल्स से सभी सुपरस्टार्स की बोलती बंद करने में सक्षम हो गए हैं और एक काफी अच्छी चीज़ है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।