3 कारण क्यों Roman Reigns को WWE Raw में आकर Jey Uso को चैंपियनशिप रिटेन रखने में मदद करनी चाहिए

Ujjaval
WWE Raw में क्या रोमन रेंस आएंगे नज़र? (Photo: WWE.com)
WWE Raw में क्या रोमन रेंस आएंगे नज़र? (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Should Help Jey Uso: WWE Raw के अगले एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) के सामने काफी बड़ा चैलेंज है। वो अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं। इस मैच में काफी बवाल मचने की उम्मीद है। रोमन रेंस कुछ कारणों से इस मैच में आकर जे उसो को जीत दिलाने की कोशिश कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे मे बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को Raw में आकर जे उसो को चैंपियनशिप रिटेन रखने में मदद करनी चाहिए।

3- WWE Raw में जे उसो का भरोसा जीतने के लिए रोमन रेंस उनकी मदद कर सकते हैं

जे उसो को रोमन रेंस और जिमी उसो दोनों पर किसी तरह से भरोसा नहीं है और यह चीज अब तक देखने को मिली है। रोमन को आगे जे उसो को मनाना है और उन्हें मदद के लिए अपने साथ लाना है, तो फिर उनका विश्वास जीतना काफी ज्यादा अहम चीज बन जाती है। WWE Raw में रोमन रेंस आकर यह काम कर सकते हैं। ब्रॉन ब्रेकर पिछली बार जे उसो को हरा नहीं पाए थे और ऐसे में वो अब रीमैच के दौरान चीटिंग करने का फैसला कर सकते हैं।

इस स्थिति में अगर रोमन रेंस आते हैं और वो ब्रेकर को दखल देने से रोकते हैं, तो यह जबरदस्त बात होगी। इसके बाद जे उसो अपने आईसी टाइटल को रिटेन रख सकते हैं और उन्हें रोमन रेंस पर भरोसा हो सकता है। रोमन के लिए जे का भरोसा जीतना मुश्किल है लेकिन इस तरीके से उनके बीच में चीजें थोड़ी ठीक हो सकती हैं।

2- WWE Raw में रोमन रेंस के आने से फैंस एकदम हैरान रह जाएंगे

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े स्टार हैं और वो जहां जाते हैं, फैंस का ध्यान खींचते हैं। असली ट्राइबल चीफ SmackDown के लिए काम करते हैं और उनकी Raw में आखिरी अपीयरेंस काफी समय पहले आई थी। रेंस के WWE Raw में आने के चांस नहीं हैं क्योंकि उनका शेड्यूल एकदम फिक्स रहता है और वो SmackDown में भी सीमित मौकों पर आते हैं। ऐसे में उनका Raw में आना बड़ी चीज़ रहती है।

रोमन रेंस अपने भाई का साथ देने के लिए आ सकते हैं और यह फैंस को एकदम हैरान कर सकता है। रोमन के आने की उम्मीद किसी को नहीं और ऐसे में उनकी अपीयरेंस फैंस को पूरी तरह चौंका सकती है। रोमन के कारण कई बार SmackDown के एपिसोड की फैंस तारीफ करते हैं। उसी तरह असली ट्राइबल चीफ Raw में आकर यहां पर भी चार चांद लगा सकते हैं।

1- WWE Raw में आकर जे उसो द्वारा की गई मदद का हिसाब चुकता करने के लिए

रोमन रेंस ने ब्लडलाइन की मदद से पिछले चार साल में कई मैच जीते हैं। इसी बीच द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने आकर रोमन की लगातार मदद की। रोमन को यह चीज अच्छे से पता है और वो जरूर इसका हिसाब चुकता करना चाहेंगे। रोमन ने ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे उसो से कहा था कि उन्हें चैंपियन पर गर्व है। साफ तौर पर रोमन अपने भाई की सफलता से खुश हैं और वो इसे जारी रहते हुए देखना चाहेंगे।

रोमन रेंस इसी वजह से एक बड़ा कदम उठा सकते हैं। वो WWE Raw के एपिसोड में जे उसो और ब्रॉन ब्रेकर के मैच में आ सकते हैं। वो जे को मैच जीतने और टाइटल रिटेन रखने में मदद कर सकते हैं। रोमन यह चीज जे द्वारा की गई मदद का हिसाब चुकता करने के लिए कर सकते हैं। बाद में रोमन इस बारे में SmackDown के एपिसोड में बता सकते हैं। ऐसा करके रोमन एक बेबीफेस के रूप में फैंस दिल का जरूर जीत लेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications