Roman Reigns: WWE ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि सिंतबर के महीने में भारत के हैदराबाद शहर में सुपरस्टार स्पेक्टेकल (Superstar Spectacle) इवेंट का आयोजन किया जाएगा। WWE ने इस इवेंट का पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। हालांकि, अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) इस पोस्टर में दिखाई नहीं दे रहे हैं।यही कारण है कि ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस भारत में होने जा रहे Superstar Spectacle इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे। अगर WWE रोमन रेंस को इस इवेंट का हिस्सा नहीं बनाती है तो यह बहुत बड़ी गलती होगी। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस को भारत में होने जा रहे WWE Superstar Spectacle इवेंट का हिस्सा बनाना चाहिए।3- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की भारत में फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस रेसलिंग की दुनिया के बहुत बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। WWE ने जब साल 2017 में भारत का दौरा किया था तो उस वक्त हुए लाइव इवेंट्स में रोमन रेंस भी मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे। उस समय भारतीय दर्शकों ने रोमन रेंस को जबरदस्त तरीके से चीयर किया था।यह चीज़ दर्शाती है कि भारतीय फैंस रोमन रेंस को मैच लड़ते हुए देखने के लिए कितने इच्छुक हैं। अगर रोमन रेंस इस साल Superstar Spectacle इवेंट का हिस्सा नहीं बनते हैं तो भारतीय फैंस को काफी निराशा होगी। यही कारण है कि WWE को इस साल Superstar Spectacle इवेंट का जरूर हिस्सा बनाना चाहिए।2- रोमन रेंस पिछली बार भी WWE Superstar Spectacle इवेंट का हिस्सा नहीं बने थे View this post on Instagram Instagram PostWWE ने कोविड एरा में भी Superstar Spectacle इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट में ड्रू मैकइंटायर, रे मिस्टीरियो, शार्लेट फ्लेयर जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया था। बता दें, Superstar Spectacle का आयोजन यूएस में ही किया गया था लेकिन फिर भी रोमन रेंस इस इवेंट में मैच लड़ते हुए नहीं दिखाई दिए थे।यही कारण है कि इस साल रोमन रेंस को Superstar Spectacle इवेंट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। अगर रोमन रेंस Superstar Spectacle का हिस्सा बनते हैं तो इस इवेंट को लेकर काफी हाइप क्रिएट होगा। यही नहीं, इस शो को देखने वाले दर्शकों की संख्या में भी भारी इजाफा देखने को मिल सकता है।1- WWE Superstar Spectacle में रोमन रेंस का किसी भारतीय सुपरस्टार के खिलाफ मैच देखने को मिल सकता है। View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस WWE में अपने करियर के दौरान भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल का जरूर सामना करते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि, उनका अभी तक किसी भारतीय सुपरस्टार के खिलाफ सिंगल्स मैच देखने को नहीं मिल पाया है। अगर रोमन रेंस इस साल Superstar Spectacle इवेंट का हिस्सा बनते हैं तो संभव है कि उनका आखिरकार किसी भारतीय सुपरस्टार के खिलाफ मैच देखने को मिल सकता है।वीर महान और सांगा दो ऐसे भारतीय सुपरस्टार्स हैं जो कि वन-ऑन-वन मैच में रोमन रेंस को टक्कर देने की क्षमता रखते हैं। खासकर, वीर महान तो रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं। यही कारण है कि WWE को रोमन रेंस का भारत में किसी भारतीय सुपरस्टार के खिलाफ मैच कराने का मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहिए।