3 कारण क्यों WWE Raw में Roman Reigns का नज़र नहीं आना बड़ी गलती है

WWE Raw में रोमन रेंस नहीं दिखाई दिए (Photo: WWE.com)
WWE Raw में रोमन रेंस नहीं दिखाई दिए (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Absence Raw Bad Decision: WWE रॉ (Raw) के 27 जनवरी 2025 को हुए एपिसोड में फैंस को जबरदस्त एक्शन और एंटरटेनमेंट देखने को मिला। इसके दौरान कंपनी ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को तो टीवी पर नहीं दिखाया लेकिन उनके वाइजमैन पॉल हेमन ने आकर WWE 2K25 में रोमन रेंस के पोस्टर को जारी किया। फैंस भले ही इसको लेकर उत्साहित हुए लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों WWE Raw में रोमन रेंस का नहीं दिखाई देना गलती थी।

Ad

#3 WWE ने 27 जनवरी 2025 को लेकर इशारा किया था फिर भी रोमन रेंस नजर नहीं आए

Ad

रोमन रेंस ने WWE Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हराया था। इसके बाद एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पॉल हेमन ने असली ट्राइबल चीफ से कहा था कि कोई ऐसा तरीका होना चाहिए जिससे दुनियाभर के फैंस उनको एक्नॉलेज कर सकें। उस समय रोमन ने 27 जनवरी 2025 का जिक्र किया था। वह हालिया Raw एपिसोड की तारीख थी। फैंस आज उन्हें देखने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन वह नजर नहीं आए। यह सही नहीं है क्योंकि उन्होंने खुद बताया था।

#2 WWE Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस की जीत की खुशी अब गायब रहने के चलते फीकी पड़ रही है

Ad

रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ पर जो जीत Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में दर्ज की थी, उसको भुनाने का एक बढ़िया मौका WWE के पास मौजूद था। उन्होंने इसे जाने दिया, जिसके चलते अब उसकी खुशी कम होते हुए धीरे-धीरे फीकी पड़ रही है। असली ट्राइबल चीफ के पास मौका था कि वह हालिया Raw एपिसोड में नजर आकर अपने बारे में बात कर सकते थे। उसकी जगह उन्होंने गायब रहना बेहतर समझा, जो उनके लिए कहीं से भी सही नहीं है। अब तो Royal Rumble 2025 भी नजदीक है तो उन्हें देखना अच्छा अनुभव हो सकता था।

#1 रोमन रेंस के Raw में नजर आने से WWE Royal Rumble 2025 को हाइप करने में मदद मिल सकती थी

रोमन रेंस Royal Rumble 2025 में 30-मैन मैच का हिस्सा होंगे। इसकी घोषणा खुद पॉल हेमन ने 10 जनवरी 2025 को हुए SmackDown में की थी। अब अगर असली ट्राइबल चीफ नजर आते तो वह पांच साल बाद इस मैच में नजर आने के पल को हाइप कर सकते थे। वह फैंस को बता सकते थे कि इस नए किरदार में वह रंबल मैच में क्या करने वाले हैं। इससे सबको एक्साइटमेंट होती लेकिन यह हाइप करने का मौका कंपनी ने मिस कर दिया है। अब देखना होगा कि क्या वह SmackDown में आते हैं, या फिर वहां भी उनसे चूक होती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications