3 कारण क्यों WWE में Roman Reigns का असली Bloodline अभी भी अधूरा है

WWE SmackDown, Roman Reigns, The Usos, Sami Zayn, Paul Heyman,
क्या रोमन रेंस WWE में असली ब्लडलाइन को पहले जैसा बना पाएंगे? (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns OG Bloodline Incomplete: WWE में फैंस को लंबे समय से रोमन रेंस (Roman Reigns) का सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और द उसोज़ के साथ रीयूनियन का इंतजार था। रोमन का पिछले हफ्ते SmackDown में द उसोज़ के साथ रीयूनियन हो गया था। वहीं, सैमी ने भी इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रेंस के असली ब्लडलाइन में एक बार फिर एंट्री कर ली। हालांकि, असली ट्राइबल चीफ का यह ग्रुप अभी भी अधूरा लग रहा है। पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन को इस ग्रुप को पहले जैसा बनाने के लिए अभी काफी कुछ करना है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE में रोमन रेंस का असली ब्लडलाइन अभी भी अधूरा है।

Ad

3- पॉल हेमन WWE में रोमन रेंस के इस ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं हैं

Ad

रोमन रेंस ने WWE में करीब 4 साल पहले पॉल हेमन के साथ मिलकर ही ब्लडलाइन की नींव बोई थी। रोमन को SmackDown में सैमी ज़ेन और द उसोज़ का साथ मिल चुका है लेकिन पॉल हेमन अभी भी टीवी से गायब हैं। यही कारण है कि रेंस का असली ब्लडलाइन अधूरा नज़र आ रहा है।

याद दिला दें, पॉल हेमन ने कई महीने पहले सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद सोलो और उनके साथियों ने हेमन पर खतरनाक हमला करके उन्हें ब्रेक पर भेज दिया था। रोमन रेंस ने कई हफ्ते पहले SmackDown में पॉल का जिक्र किया था। उम्मीद है कि वो भी जल्द ही रेंस को ब्लू ब्रांड में जॉइन करेंगे।

2- WWE में रोमन रेंस के ब्लडलाइन मेंबर्स के बीच मनमुटाव खत्म होना अभी बाकी है

Ad

सैमी ज़ेन ने इस हफ्ते SmackDown के मेन इवेंट में रोमन रेंस और द उसोज़ को जॉइन किया। हालांकि, इसी शो की शुरूआत में रोमन ने कहा था कि सैमी परिवार का हिस्सा नहीं हैं। देखा जाए तो ज़ेन ने मेन इवेंट में रोमन को सोलो सिकोआ के हमले से बचाया था।

यही कारण है कि उनकी असली ब्लडलाइन में एंट्री हो पाई है। रोमन रेंस की इस हफ्ते SmackDown में बैकस्टेज द उसोज़ से बहस भी हुई थी। भले ही, रोमन, उसोज़ और सैमी ज़ेन साथ आ गए हैं लेकिन इन सुपरस्टार्स के बीच अभी भी मनमुटाव बना हुआ है। ये सुपरस्टार्स मनमुटाव को पूरी तरह खत्म करके ही असली ब्लडलाइन को पहले जैसा मजबूत बना पाएंगे।

1- WWE में रोमन रेंस के पास उला फाला नहीं है

Ad

रोमन रेंस के परिवार में उला फाला (माला) का काफी महत्व है। जब WWE में केवल एक ब्लडलाइन थी तो उस वक्त उला फाला रोमन रेंस के पास हुआ करती थी। हालांकि, वर्तमान समय में यह माला नए ब्लडलाइन के ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ के पास मौजूद है।

रोमन कई मौकों पर सोलो से उला फाला हासिल करने की कोशिश कर चुके हैं। हालांकि, उन्हें हर बार असफलता ही हाथ लगी है। अगर रेंस को असली ब्लडलाइन को पूरा करना है तो उन्हें सिकोआ से हर हाल में इस माला को हासिल करना ही होगा।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications