3 कारणों से Roman Reigns को WWE WrestleMania 39 तक चैंपियन बने रहना चाहिए

roman reigns the rock wrestlemania 39
क्या रोमन रेंस को WrestleMania 39 तक चैंपियन बने रहना चाहिए?

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) सबसे सफल और लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं और अभी भी अपनी लैगेसी को मजबूती दे रहे हैं। वो 2020 में वापसी से पहले एक बेबीफेस सुपरस्टार हुआ करते थे, लेकिन समरस्लैम (SummerSlam 2020) में वापसी के बाद उनके एक आइकॉनिक कैरेक्टर ने जन्म लिया।

उन्होंने हील किरदार में वापसी की और आगे चलकर ट्राइबल चीफ किरदार में ढले। उनका यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन 700 दिनों के आंकड़े को पार कर चुका है, वहीं WWE चैंपियनशिप भी इस समय उनके पास है। अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर रेंस का टाइटल रन कितना लंबा चलने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 3 कारणों से आपको अवगत कराएंगे, जिनसे रोमन रेंस को WrestleMania 39 तक चैंपियन बने रहना चाहिए।

#)WWE WrestleMania उनके टाइटल रन का अंत करने के लिए आदर्श इवेंट है

आपको बता दें कि SummerSlam 2020 में वापसी के एक हफ्ते बाद Payback 2020 में रोमन रेंस के यूनिवर्सल चैंपियनशिप सफर की शुरुआत हुई थी। उनका टाइटल रन चाहे ज्यादा बड़े इवेंट से शुरू ना हुआ हो, लेकिन अब ये ऐतिहासिक बन चुका है और जल्द ही ट्राइबल चीफ यूनिवर्सल चैंपियन रहते 750 दिनों के आंकड़े को भी पार कर जाएंगे।

WrestleMania, WWE द्वारा साल में आयोजित होने वाला सबसे बड़े स्तर का इवेंट है जो समय के साथ और भी आइकॉनिक इवेंट बनता गया है। मेनिया में पहले भी द अंडरटेकर की स्ट्रीक टूटने जैसे कई ऐतिहासिक मोमेंट्स को बुक किया जाता रहा है, उस दृष्टि से रोमन रेंस के टाइटल रन के समाप्त होने के लिए WrestleMania ही सबसे आदर्श इवेंट नजर आता है।

#)द रॉक के अलावा उन्हें हराने के लिए WWE के पास दूसरा सुपरस्टार नहीं है

इस बात का बार-बार जिक्र किया जाता रहा है कि इस समय WWE में कोई भी सुपरस्टार रोमन रेंस के लेवल पर नहीं है। ये बात सच भी है क्योंकि ट्राइबल चीफ अभी तक मेंस रोस्टर के अधिकांश बड़े सुपरस्टार्स को हराकर अपने टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं और उनका सबसे नया शिकार ड्रू मैकइंटायर बने थे।

चूंकि द रॉक और रोमन रेंस, दोनों अनोआ'ई फैमिली से आते हैं और द पीपल्स चैंपियन ने भी अपने दौर में इस परिवार की लैगेसी को आगे बढ़ाया था। मगर रोमन रेंस बेईमानी करते हुए जीत दर्ज करते आए हैं, जिससे उन्होंने प्रो रेसलिंग जगत में अनोआ'ई फैमिली का नाम काफी हद तक बदनाम किया है। इसलिए द रॉक अपने परिवार की लैगेसी की गरिमा को बनाए रखने के लिए रेंस को WrestleMania 39 में चैलेंज करते हुए नए चैंपियन बन सकते हैं।

#)रोमन रेंस को इतिहास के सबसे महान चैंपियंस में से एक बनाने के लिए

रोमन रेंस पहले भी चैंपियन रहे हैं, लेकिन उनका मौजूदा टाइटल रन अपने आप में ऐतिहासिक और यादगार रहा है क्योंकि हील किरदार में रोमन रेंस का प्रदर्शन बहुत निखर कर सामने आया है। एक इन-रिंग परफॉर्मर के तौर पर हील रोमन रेंस की खूब तारीफ की जाती रही है।

रोमन रेंस ने हाल ही में WWE में चैंपियन रहते 1000 दिनों के आंकड़े को छुआ है, जिसमें उनके सभी वर्ल्ड टाइटल रन सम्मिलित हैं। ट्राइबल चीफ WWE में सबसे लंबे समय तक चैंपियन बने रहने वाले सुपरस्टार्स में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं और अगर वो WrestleMania 39 तक चैंपियन बने रहते हैं तो उनका यूनिवर्सल टाइटल रन 900 दिनों के आंकड़े को पार कर चुका होगा और अगर ऐसा हुआ तो वो सबसे लंबे समय तक चैंपियन बने रहने के मामले में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ चुके होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links