Reasons Roman Reigns Shown Weak: रोमन रेंस (Roman Reigns) के WWE में वापसी के बाद उनके नए ब्लडलाइन से बदला लेने की उम्मीद थी। रोमन रिटर्न के बाद ब्लडलाइन पर अटैक करते हुए जरूर दिखाई दिए। हालांकि, अधिकतर मौकों पर हील फैक्शन का पलड़ा ही भारी रहा और वो पिछले कुछ हफ्तों से रेंस की हालत खराब करते हुए आ रहे हैं। फैंस को यह चीज पसंद नहीं आई है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि कंपनी का ब्लडलाइन को ताकतवर दिखाने के पीछे बड़ा कारण है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस को WWE में ब्लडलाइन के खिलाफ कमजोर दिखाया जा रहा है।3- WWE में ब्लडलाइन को मिली बड़ी हार की भरपाई करने के लिए View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ मौजूदा समय में नए ब्लडलाइन के ट्राइबल चीफ बने हुए हैं। हालांकि, सोलो को दो मौकों पर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार मिल चुकी है। इसके अलावा सोलो को Bad Blood में जेकब फाटू के साथ मिलकर लड़े टैग टीम मैच में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी।इससे सिकोआ के साथ-साथ ब्लडलाइन को भी काफी नुकसान हुआ था। WWE शायद इसी चीज की भरपाई करने के लिए नए ब्लडलाइन को रोमन रेंस के खिलाफ ताकतवर दिखा रही है। अब यह देखना रोचक होगा कि रोमन को कब हील फैक्शन पर दबदबा बनाने में कामयाबी मिल पाती है।2- WWE में रोमन रेंस को ताकतवर दिखाने पर पुराने ब्लडलाइन के रीयूनियन का सेंस नहीं बनेगा View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो कि अकेले ही ब्लडलाइन की हालत खराब करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि उन्हें जानबूझकर कमजोर दिखाया जा रहा है। अगर रेंस SmackDown में अकेले ही हील फैक्शन पर दबदबा बनाने में कामयाब रहते तो इस स्थिति में पुराने ब्लडलाइन के रीयूनियन का सेंस नहीं बनेगा।असली ट्राइबल चीफ को कमजोर दिखाकर एक ऐसी कहानी तैयार की गई है जहां उन्हें पुराने साथियों की जरूरत है। जिमी उसो ने पहले ही रोमन रेंस को जॉइन कर लिया है। अब जे उसो के भी अपने भाइयों के साथ रीयूनियन होने के संकेत दिए जाने लगे हैं। संभव है कि जे अपने साथ सैमी ज़ेन को भी असली ब्लडलाइन का हिस्सा बना सकते हैं।1- WWE में हील फैक्शन को पुराने ब्लडलाइन के लेवल पर ले जाने के लिएरोमन रेंस की ब्लडलाइन का कई सालों तक SmackDown पर दबदबा रहा था। इस दौरान इस फैक्शन ने उनके रास्ते में आने वाले हर एक रेसलर का बुरा हाल किया था। कई बड़े स्टार्स भी उनके हमले का शिकार बने थे। ऐसा लग रहा है कि WWE सोलो सिकोआ के फैक्शन को भी कुछ इसी तरह ही बुकिंग देना चाहती है।नई ब्लडलाइन ने अतीत में कोडी रोड्स, केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन जैसे बड़े स्टार्स की हालत खराब की थी। अब इस फैक्शन को रोमन रेंस के खिलाफ ताकतवर दिखाकर उन्हें पुराने ब्लडलाइन के लेवल पर ले जाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, सोलो सिकोआ के फैक्शन के लिए पुराने ब्लडलाइन के लेवल पर पहुंचना आसान नहीं होने वाला है।