Solo Sikoa: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) के जबरदस्त रन के दौरान द ब्लडलाइन (The Bloodline) सबसे खतरनाक फैक्शन बन गया था। अब इस ग्रुप में फूट पड़ गई है। सैमी ज़ेन (Sami Zyan) के ग्रुप से अलग होने के बाद से ही ज्यादातर सदस्य अलग-अलग नज़र आ रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी सोलो सिकोआ (Solo Sikoa), रोमन रेंस के साथ ही नज़र आ रहे हैं।पिछले साल Clash at the Castle में डेब्यू करने के बाद से ही सालो लगातार रोमन रेंस का सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब सोलो सिकोआ भी रोमन के खिलाफ हो सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों WrestleMania 39 में सोलो सिकोआ, रोमन रेंस को कोडी रोड्स के खिलाफ मैच में धोखा दे सकते हैं।3- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns के साथ रहने के बाद भी Solo Sikoa को कुछ नहीं मिलाB/R Wrestling@BRWrestlingThis pic of The Usos and Solo Sikoa so wholesome 7613365This pic of The Usos and Solo Sikoa so wholesome 😂❤️ https://t.co/giHRSFYBUeसोलो सिकोआ ने Clash at the Castle में पिछले साल डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने रोमन रेंस को ड्रू मैकइंटायर को हराने में मदद की थी। तब से सोलो सिकोआ, द ब्लडलाइन के पावरहाउस के रूप में नज़र आ रहे हैं। सैमी ज़ेन के साथ स्टोरीलाइन में भी वो लगातार रोमन रेंस के साथ हैं।इस स्टोरीलाइन के दौरान उन्हें ये समझ में आ गया है कि रोमन रेंस की ग्रुप पर पकड़ अब काफी ज्यादा कमजोर हो गई है। ऐसे में वो भी रोमन रेंस के खिलाफ हो सकते हैं। वो WrestleMania के दौरान टाइटल मैच में इंटरफेयर कर सकते हैं और इस इंटरफेरेंस की वजह से ट्राइबल चीफ को हार का सामना भी करना पड़ सकता है।2- सोलो सिकोआ खुद को रोमन रेंस से बेहतर लीडर मानते हैंRaphael Wilson@089968Raph___@WWE @SamiZayn @WWERomanReigns @WWEUsos @WWESoloSikoa Sami Zayn Mustafa Ali Dolph Ziggler Elias Sheamus Ricochet Angelo Dawkins Madcap Moss Solo Sikoa hasn't been pinned since his main roster debut in September 2022 .#WWE #SmackDown #SoloSikoa443@WWE @SamiZayn @WWERomanReigns @WWEUsos @WWESoloSikoa Sami Zayn ✔️ Mustafa Ali ✔️Dolph Ziggler ✔️Elias ✔️Sheamus ✔️Ricochet ✔️Angelo Dawkins ✔️Madcap Moss ✔️Solo Sikoa hasn't been pinned since his main roster debut in September 2022 💪.#WWE #SmackDown #SoloSikoa https://t.co/lIHYpSgjIKडेब्यू करने के बाद से ही सोलो सिकोआ लगातार रोमन रेंस के साथ रहे हैं। उन्होंने रोमन रेंस से काफी कुछ सीखा है। वो रोमन रेंस का सबसे अच्छा टाइम भी देख चुके हैं और वो अब रोमन रेंस को संघर्ष करते हुए भी देख रहे है।रोमन रेंस अपने अहंकार की वजह से कई फैसले गलत ले चुके हैं। इस चीज़ से सीख लेते हुए सोलो सिकोआ, रोमन रेंस पर ही अटैक कर सकते हैं। इस अटैक के बाद वो द ब्लडलाइन के नए लीडर के रूप में नज़र आ सकते हैं। इस दौरान द उसोज़ भी उनके साथ हो सकते हैं। रोमन यहां से ब्रेक पर जा सकते हैं।1- सोलो सिकोआ और पॉल हेमन साथ हो सकते हैंSolo@WWESoloSikoaNext week #WWERaw4287365Next week #WWERaw https://t.co/jBsajzhR7nपॉल हेमन के अनुसार, सोलो सिकोआ को 'द एल्डर्स' ने द ब्लडलाइन ग्रुप में भेजा था। सोलो सिकोआ तब से सिर्फ रोमन रेंस को ही जवाब दे रहे हैं। वो रोमन रेंस की लगातार मदद कर रहे हैं लेकिन हो सकता है कि वो चोरी-छुपे पॉल हेमन के साथ काम कर रहे हो।पॉल हेमन ने हमेशा ही नए स्टार्स को पहचाना है। वो रोमन रेंस से पहले भी कई स्टार्स को धोखा दे चुके हैं। ऐसे में वो एक बार फिर से अपने क्लाइंट को धोखा दे सकते हैं। सोलो ने बेहद कम समय में अपनी जगह WWE में बनाई है। फैंस उन्हें फ्यूचर के रूप में देख रहे हैं। ऐसे में वो अब रोमन रेंस को धोखा देकर पॉल हेमन के साथ आ सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।