Solo Sikoa vs Sami Zayn: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला था। इस मैच का आयोजन मेन इवेंट में हुआ और यहां जिमी उसो (Jimmy Uso) ने इंटरफेयर किया। इसका फायदा सोलो सिकोआ को मिला और उन्होंने एक बड़ी जीत दर्ज की।कई लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर किन कारणों से WWE ने सैमी ज़ेन को हारने के लिए बुक किया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों WWE SmackDown में सैमी ज़ेन को सोलो सिकोआ के खिलाफ सिंगल्स मैच में हार का सामना करना पड़ा।3- WWE SmackDown में Solo Sikoa की जीत की स्ट्रीक को कायम रखने के लिएSportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@WWESoloSikoa wins! #SmackDown #WWE6711.@WWESoloSikoa wins! #SmackDown #WWE https://t.co/q7fVEIJTO6सोलो सिकोआ ने Clash at the Castle 2022 में डेब्यू किया था और इसके बाद से उन्होंने लगातार प्रभावित किया है। फैंस को उनका डॉमिनेंट अंदाज खूब पसंद आया है। सिकोआ ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से एक भी मैच पिनफॉल द्वारा नहीं हारा है और यह उनके लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। WWE ने उन्हें डेब्यू के बाद से लगातार ताकतवर दिखाया है और उनकी सिंगल्स मैच में क्लीन जीत की स्ट्रीक चल रही है।ऐसे में अगर सैमी की यहां जीत हो जाती, तो सोली की स्ट्रीक का अंत होता। अभी सोलो सिंगल्स स्टार के रूप में आगे बढ़ रहे हैं और ऐसे में उनकी स्ट्रीक का अंत SmackDown के साधारण एपिसोड में होना खराब चीज़ रहती। इसी कारण WWE ने उन्हें जीत दर्ज करने के लिए बुक किया।2- फैंस का रिएक्शन सैमी ज़ेन के लिए कम करने के कारणSportskeeda Wrestling@SKWrestling_The night isn't over for Sami Zayn. #SmackDown #WWE4516The night isn't over for Sami Zayn. #SmackDown #WWE https://t.co/rjqDJJuIJpसैमी ज़ेन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें लगातार तगड़ा रिएक्शन मिल रहा है। सैमी ज़ेन को फैंस WrestleMania 39 के मेन इवेंट में देखना चाहते हैं। कई लोग रोमन रेंस, कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन के बीच WrestleMania 39 में ट्रिपल थ्रेट मैच देखना चाहते हैं। थोड़े समय पहले रिपोर्ट्स आई थी कि WWE कोडी के मोमेंटम को सैमी को मिल रहे रिएक्शन द्वारा खराब नहीं करना चाहता है।इसी वजह से Raw के एक एपिसोड में कोडी रोड्स के प्रोमो में पॉल हेमन ने जल्दी दखल दे दिया था। इससे सैमी की चैंट्स रुक गई थी। SmackDown में सैमी को सोलो के खिलाफ हारने के लिए बुक किया, ताकि फैंस के मन में सैमी को लेकर रुचि थोड़ी कम हो जाए। इससे फैंस उनके मेन इवेंट में शामिल होने की मांग कम करेंगे।1- सैमी ज़ेन का कद हार से कम नहीं होगा लेकिन सोलो सिकोआ को नुकसान होगाSportskeeda Wrestling@SKWrestling_VOTE NOW bit.ly/3xz9U1M#WWE #SoloSikoa @WWESoloSikoa489VOTE NOW ➡️ bit.ly/3xz9U1M#WWE #SoloSikoa @WWESoloSikoa https://t.co/x5uDObrJlyपिछले कुछ महीनों में यह चीज़ साफ हो गई है कि सोलो सिकोआ को WWE अपने अगले डॉमिनेंट सुपरस्टार के रूप में देख रहा है। अभी सिकोआ अपने करियर के शुरुआती समय में हैं और ऐसे में एक हार से उनका मोमेंटम खराब हो सकता है। WWE फिलहाल इस चीज़ को करने से बच रहा है।इसी वजह से उन्होंने सैमी ज़ेन को हारने के लिए बुक किया। एक हार से ज़ेन को फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि उनका कैरेक्टर वर्क काफी बेहतर है। हालांकि, सोलो को अगर SmackDown में हार मिलती, तो उन्हें नुकसान होता। इसी कारण WWE ने सोलो को जीत दर्ज करने के लिए बुक किया।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।