Solo Sikoa: WWE रॉ (Raw) के आखिरी एपिसोड में फैंस को काफी बड़ा सरप्राइज मिला। दरअसल, सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला था। इस मैच के अंत में रोड्स ने सोलो पर अपना फिनिशर लगाकर जीत हासिल की। इससे सभी हैरान रह गए क्योंकि मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से सोलो पिनफॉल से नहीं हारे थे।सोलो सिकोआ की अचानक हार से कुछ फैंस निराश भी थे। कुछ ऐसे कारण हैं, जिनसे लगता है कि सोलो सिकोआ की पिनफॉल से नहीं हारने की स्ट्रीक को खत्म करके WWE ने गलती की है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों WWE ने सोलो सिकोआ की पिन नहीं होने की स्ट्रीक को खत्म करके गलती कर दी है।3- WWE में Solo Sikoa की स्ट्रीक को खत्म करने का अभी सही समय नहीं थाSolo@WWESoloSikoaProblem solved.#Enforcer8843551Problem solved.#Enforcer https://t.co/kjJ3oA8fAGसोलो सिकोआ ने सितंबर 2022 में अपना डेब्यू किया था और उन्हें अभी उतना अनुभव नहीं है। इसके बावजूद फैंस उनके इन-रिंग वर्क और कैरेक्टर से खुश थे। सोलो को बहुत ताकतवर दिखाया जा रहा था और इससे वो मोमेंटम हासिल करने में सफल हो रहे थे।WWE के पास भविष्य के लिए तगड़े सुपरस्टार्स ढूंढना जरुरी है और सोलो बेहतरीन विकल्प रहेंगे। ऐसे में उनकी पिन नहीं होने की स्ट्रीक का अंत अभी करना सही नहीं था। वो इसे लंबे समय तक खींच सकते थे। इससे बतौर सिंगल्स स्टार सोलो को आगे जाकर काफी ज्यादा फायदा मिल सकता था।2- कोडी रोड्स vs रोमन रेंस मैच को बिल्ड करने के लिए सोलो सिकोआ की स्ट्रीक को खत्म करना सही नहीं थाWWE WrestleMania@WrestleManiaUndisputed WWE Universal Champion #RomanReigns defends against #CodyRhodes at #WrestleMania!#UndisputedTitle3370489Undisputed WWE Universal Champion #RomanReigns defends against #CodyRhodes at #WrestleMania!#UndisputedTitle https://t.co/C5jbFd2MVmकोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच WrestleMania 39 की नाईट 2 के मेन इवेंट में मैच होगा। इस मैच को लेकर काफी ज्यादा हाइप है और WWE जरूर रोड्स को ताकतवर दिखाना चाहता है। इसी कारण सोलो सिकोआ के खिलाफ उन्हें बुक किया गया और अंत में उनकी हार हुई।इस जीत से रोड्स को अच्छा मोमेंटम मिल गया है। हालांकि, सोलो सिकोआ को इस हार से नुकसान हुआ है। रोमन रेंस और कोडी रोड्स के मैच को अच्छा बनाने के लिए WWE ने जरूर बड़ा कदम उठाया लेकिन सोलो को लेकर गलती हुई है। WWE को इस गलती को आगे जाकर सुधारना चाहिए।1- फैंस की रुचि सोलो सिकोआ को लेकर खत्म हो जाएगीSolo@WWESoloSikoaTonight I'm going to show you I'm ready. Let's see if you're ready for me .#WWERaw #TheEnforcer7485662Tonight I'm going to show you I'm ready. Let's see if you're ready for me .#WWERaw #TheEnforcer https://t.co/mKl8jMaYadसोलो सिकोआ को शुरुआत से ताकतवर दिखाया गया और इसी कारण उन्हें लेकर फैंस की रुचि रही। हर किसी के मन में सवाल था कि आखिर सोलो को कौन रोक पाएगा। उन्होंने डेब्यू ही धमाकेदार अंदाज में किया था और बाद में फैंस को भरोसा हो गया था कि किसी बड़े स्टेज पर ही सिकोआ की पिनफॉल द्वारा हार होगी।WWE ने एक साधारण Raw के एपिसोड में कोडी रोड्स के खिलाफ सोलो को हराने के लिए बुक कर दिया। इसी चीज़ को लेकर फैंस के बीच निराशा रही और सोलो के लिए फैंस के मन में चीज़ें बदल सकती है। फैंस का इंटरेस्ट इस हार से सोलो सिकोआ में आगे जाकर कम हो सकता है। इसी कारण लगता है कि WWE से गलती हो गई है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।