3 कारण क्यों Solo Sikoa को अब WWE दिग्गज Roman Reigns से अलग हो जाना चाहिए

Ujjaval
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ले सकते हैं बड़ा निर्णय
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ले सकते हैं बड़ा निर्णय

Solo Sikoa & Roman Reigns: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) में रोमन रेंस (Roman Reigns) को चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, रोमन ने सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के साथ टीम बनाकर द उसोज़ (The Usos) के खिलाफ मैच लड़ा था। इस ब्लडलाइन (Bloodline) सिविल वॉर मैच में जे उसो (Jey Uso) ने रोमन रेंस को पिन करके हराया।

रोमन रेंस साढ़े तीन साल बाद किसी सुपरस्टार द्वारा पिन हुए हैं और यह बड़ी बात है। खैर, ब्लडलाइन से सैमी ज़ेन और द उसोज़ पहले ही अलग हो गए हैं और अब सोलो सिकोआ को भी इस फैक्शन का साथ छोड़ देना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों सोलो सिकोआ को अब रोमन रेंस से अलग होना चाहिए।

3- WWE दिग्गज Roman Reigns का Solo Sikoa के प्रति खराब बर्ताव देखने को मिला

द उसोज़ का रोमन रेंस को धोखा देने का सबसे बड़ा कारण खराब बर्ताव था। रेंस अपने भाइयों के साथ अच्छे से पेश नहीं आ रहे थे और लगातार हजारों फैंस के सामने उनकी बेइज्जती कर रहे थे। इसी वजह से द उसोज़ ने रोमन से अलग होने का निर्णय लिया। देखकर लग रहा है कि रोमन रेंस अभी भी अपने बर्ताव को बेहतर नहीं कर पाए हैं।

Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस, सोलो सिकोआ से टैग मांगते हुए उनपर चिल्ला रहे थे। इस समय सोलो को गुस्सा आया था लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। मैच के दौरान भी रेंस ने लगातार सोलो को ऑर्डर दिए। ऐसे में सोलो को अब समझ आ गया है कि रेंस नहीं बल्कि द उसोज़ सही हैं। ऐसे में सोलो को कुछ समय में रेंस से अलग होना चाहिए।

2- नया ट्राइबल चीफ बनने के लिए

SmackDown के आखिरी एपिसोड में द उसोज़ और रोमन रेंस-सोलो सिकोआ का सैगमेंट देखने को मिला था। इसी बीच द उसोज़ ने बताया था कि वो अगले ट्राइबल चीफ नहीं बनना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह कहा था कि वो सोलो को इस स्थान पर देखना चाहते हैं। रोमन रेंस यह सुनकर हंसने लगे थे और साफ तौर पर सोलो को यह चीज़ पसंद नहीं आई थी।

सिकोआ के दिमाग में यह बात जरूर बैठ गई हैं। अब रोमन रेंस की Money in the Bank में पिनफॉल से हार के बाद सोलो सिकोआ खुद अगला ट्राइबल चीफ बनने की कोशिश कर सकते हैं। इसके लिए वो रोमन रेंस पर हमला करके उनसे अलग हो सकते हैं। साथ ही नए सिरे से ब्लडलाइन की शुरुआत कर सकते हैं।

1- रोमन रेंस पिन होने के बाद ब्लडलाइन की कमजोर कड़ी बन गए हैं

सोलो सिकोआ को डेब्यू के बाद से लगातार ताकतवर दिखाया गया है। Money in the Bank 2023 में भी उनका दबदबा देखने को मिला। जब रोमन रेंस के द उसोज़ को साथ में पिन करने पर किकआउट देखने को मिला, तो रेंस इमोशनल हो गए।

यह चीज़ देखकर सोलो सिकोआ भी चौंक गए। हालांकि, उन्होंने द उसोज़ की हालत खराब करके रेंस को फिर आत्मविश्वास दिलाया। अंत में द ब्लडलाइन को रोमन रेंस के पिन होने के कारण हार मिली। ऐसे में सोलो को इन दो चीज़ों से साफ पता चल गया है कि रोमन रेंस अब ब्लडलाइन की कमजोर कड़ी बन गए हैं। ऐसे में ट्राइबल चीफ के साथ रहने से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now