3 कारण क्यों WWE Draft 2023 में The Bloodline को अलग हो जाना चाहिए

Ujjaval
WWE ड्राफ्ट 2023 में ब्लडलाइन के सदस्य अलग हो सकते हैं
WWE ड्राफ्ट 2023 में ब्लडलाइन के सदस्य अलग हो सकते हैं

The Bloodline: WWE में जल्द ही Draft 2023 का आयोजन देखने को मिलेगा। इसके लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। कई सारे रेसलर्स के ब्रांड चेंज सकते हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) के द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन ने पिछले एक साल में काफी डॉमिनेशन दिखाया है।

अब उनपर भी Draft 2023 के कारण बड़ा खतरा मंडरा रहा है। Draft में कुछ भी हो सकता है और इस फैक्शन के सदस्य अलग भी हो सकते हैं। कुछ कारणों से लगता है कि यह अच्छा निर्णय रहेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों Draft 2023 में द ब्लडलाइन फैक्शन को अलग हो जाना चाहिए।

3- WWE में The Bloodline के सभी सदस्यों को एक नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा

द ब्लडलाइन की काफी महीनों से सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है। साथ ही लगातार ब्लडलाइन के सदस्य लंबे समय से साथ काम कर रहे हैं। अब एक नई शुरुआत पूरे फैक्शन के लिए अच्छी रह सकती है। Draft 2023 के साथ WWE एक फ्रेश स्टार्ट करने का निर्णय ले सकता है।

इसी बीच वो ब्लडलाइन के सदस्यों को अलग-अलग ब्रांड में भेज सकते हैं। इससे सभी सुपरस्टार्स को नई शुरुआत करने का मौका मिल जाएगा। द उसोज़ या सोलो सिकोआ किसी अलग ब्रांड पर जाते हैं, तो उनकी दूसरे रेसलर्स के साथ दुश्मनी होगी। फैंस के लिए यह सही चीज़ होगी क्योंकि अब कई लोग समोअन स्टार्स को साथ देखकर बोर हो गए हैं।

2- रोमन रेंस को आगे जाकर खुद पर निर्भर होना पड़ेगा

रोमन रेंस ने अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल रन के दौरान शानदार काम किया है। उन्होंने कई सारे दिग्गजों को हराया है। रेंस ने कुछ रेसलर्स को खुद के दम पर पराजित किया है। हालांकि, ज्यादातर मुकाबलों में ट्राइबल चीफ को चीटिंग से जीत मिली है। हमेशा ही ब्लडलाइन ने उनकी मदद की है।

रोमन रेंस ने कोडी रोड्स के मैच में सोलो सिकोआ और द उसोज़ की इंटरफेरेंस का फायदा उठाया था। इसी कारण अंत में उनका पलड़ा भारी रहा। ऐसे में अगर द ब्लडलाइन फैक्शन के सदस्य अलग हो जाते हैं, तो फिर रोमन रेंस को खुद पर निर्भर होना पड़ेगा। यह उनके लिए सही मायने में एक बेहतर चीज़ होगी। रोमन को अकेले दम पर लड़ते हुए देखना फैंस को पसंद आएगा।

1- कुछ महीनों तक द ब्लडलाइन के एंगल को टाला जा सकता है

द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में काफी सारी लेयर्स हैं। इस फैक्शन में पिछले कुछ महीनों से अनबन देखने को मिल रही है। लग रहा है कि इस ग्रुप के सदस्य अलग हो जाएंगे। अभी उनके बीच दुश्मनी को बुक करना बेहतर निर्णय नहीं होगा। इस स्टोरीलाइन का नतीजा WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर निकलना चाहिए।

सभी को इस बात का अंदाजा है कि इस स्टोरीलाइन को WWE महीनों तक नहीं खींच सकता। ऐसे में Draft 2023 के साथ ब्लडलाइन के सदस्यों को अलग करने में फायदा है। Royal Rumble 2024 के करीब फिर से ब्लडलाइन के बीच चल रही अनबन को शुरू किया जा सकता है। बाद में उनकी कहानी का अंत सबसे बड़े स्टेज WrestleMania 40 पर हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links