Reasons The Rock Cause Roman Reigns Loss: WWE Raw के Netflix डेब्यू शो के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मैच होने वाला है और इसी वजह से हर कोई बेहद खुश है। बता दें कि असली ट्राइबल चीफ का सामना सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) से होने वाला है। यह एक ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा। इस मैच में बवाल मचने के पूरे चांस हैं और कुछ रेसलर्स का दखल हो सकता है।नए और असली ब्लडलाइन का दखल इस मैच में जरूर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा भी कुछ नाम हैं और द रॉक उनमें से एक हैं। वो परिवार का हिस्सा हैं और कुछ कारणों से लगता है कि उनके कारण रोमन रेंस की हार हो सकती है। इस आर्टिकल में हम तीन कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों द रॉक को Raw के Netflix डेब्यू शो में वापसी करके रोमन रेंस की हार में अहम किरदार निभाना चाहिए।3- WWE दिग्गज द रॉक को किसी एक साइड को चुनना है View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania XL से पहले रोमन रेंस और सिकोआ साथ थे और दोनों ही ब्लडलाइन का काफी ज्यादा अहम हिस्सा थे। उनके साथ द रॉक भी थे। बाद में चीजें बदल गई और सोलो सिकोआ ने इस फैक्शन पर कब्जा कर लिया और नए साथियों को जोड़ लिया। वो खुद ट्राइबल चीफ बन गए और उला फाला भी उनके पास है। अभी तक क्लियर नहीं है कि द रॉक आखिर किस साइड हैं। द रॉक ने पहले रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ के तौर पर एक्नॉलेज किया था लेकिन यह पद अब सोलो सिकोआ के पास है।इसी वजह से रॉक के लिए दोनों में से किसी एक साइड को चुनना बेहद मुश्किल होगा। हालांकि, रोमन रेंस ने WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर हार से परिवार का कद कम किया और फिर उनके ही दुश्मन कोडी रोड्स के साथ टीम बनाई। रॉक इसी चीज को ध्यान रखते हुए सोलो सिकोआ की साइड चुन सकते हैं और रोमन रेंस को धोखा देकर उनकी हार का कारण बन सकते हैं।2- WWE फैंस को बड़ा सरप्राइज देने के लिए रॉक, रोमन रेंस की हार का कारण बन सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postद रॉक जब भी आते हैं, तो फैंस को एकदम खुशी होती है। रॉक भले ही हील किरदार निभा रहे हैं लेकिन उनका आना सभी के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता है। इसी वजह से ग्रेट वन को देखना खास होगा। WWE Raw के Netflix डेब्यू के लिए रॉक को एडवर्टाइज किया जा रहा है। हालांकि, अगर वो आकर सिर्फ एक प्रोमो कट करते हैं और चले जाते हैं, तो शायद फैंस खुश नहीं होंगे।द रॉक को कुछ बड़ा करना चाहिए, जिससे स्टोरीलाइन में सुधार हो। रॉक WWE WrestleMania में और इसके पहले रोमन रेंस के साथ थे। इसी वजह से ट्राइबल कॉम्बैट मैच में अगर ग्रेट वन आते हैं, तो सभी को लगेगा कि रोमन रेंस की मदद करेंगे। हालांकि, वो रेंस पर हमला करके फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं और सोलो सिकोआ की जीत हो सकती है। 2025 की शुरुआत में ही सभी को शॉकर मिल सकता है।1- WWE WrestleMania में मैच सेटअप करने के लिए View this post on Instagram Instagram Postद रॉक हमेशा से रोमन रेंस से लड़ना चाहते थे। WWE WrestleMania XL में यह मैच होने वाला था लेकिन फिर प्लान में बदलाव हो गया। इसके बाद से फैंस उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि रोमन रेंस और रॉक के बीच ड्रीम मैच WrestleMania 41 में देखने को मिलेगा। अभी इवेंट में समय है लेकिन नए साल की शुरुआत के साथ अमूमन अलग-अलग स्टोरी को सेटअप किया जाता है।द रॉक ने 2024 के पहले WWE Raw में आकर फैंस को हैरानी में डाल दिया था और रोमन से लड़ने के संकेत दिए थे। उसी तरह Raw के Netflix डेब्यू शो में आकर रॉक, रोमन की हार का कारण बन सकते हैं। ऐसा करने से रोमन, रॉक से बदला लेना चाहेंगे और यह उनके WrestleMania मैच को सेटअप कर सकता है।