3 कारण क्यों WWE Survivor Series: WarGames 2024 में The Rock ने वापसी नहीं की

WWE
WWE Survivor Series में क्यों नहीं आए द रॉक? (Photo: WWE.com)

Reasons Why The Rock Not Return Survivor Series: WWE Survivor Series 2024 में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम ने सोलो सिकोआ की टीम को हराया। रोमन और उनके साथियों का साथ सीएम पंक ने शानदार अंदाज में दिया। रेंस ने अंत में सोलो को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। खैर मुकाबले से पहले द रॉक की वापसी के बारे में भी खूब अफवाहें चल रही थीं। हालांकि, उनकी एंट्री देखने को नहीं मिली। फैंस जरूर इस चीज से निराश हुए होंगे। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों Survivor Series में द रॉक ने वापसी नहीं की।

Ad

#3 WWE ने Survivor Series के लिए शायद द रॉक की वापसी का प्लान नहीं बनाया होगा

Ad

द रॉक का Survivor Series में ना आने का एक प्रमुख कारण ये हो सकता है कि WWE ने कभी उनकी उपस्थिति का प्लान नहीं बनाया था। रॉक की वापसी की संभावना पूरी तरह से फैंस ने लगाई थी। इसी कारण वो चर्चा में बने हुए थे।

रॉक को शायद कंपनी ने 6 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर होने वाले Raw प्रीमियर के लिए बुक किया है। ये भी उनकी वापसी ना होने का एक कारण हो सकता है। कंपनी ने अगर Survivor Series के लिए द रॉक को बुक किया होता तो फिर इसके संकेत कहीं ना कहीं पहले मिल जाते लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

#2 WWE दिग्गज द रॉक का बिजी शेड्यूल

Ad

द रॉक के बिजी शेड्यूल के बारे में आप सभी जानते हैं। हॉलीवुड के वो बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। हाल ही में उनकी Moana 2 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस वजह से द ग्रेट वन प्रचार-प्रसार में व्यस्त हो सकते हैं।

हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें द रॉक अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आर्मी दिग्गजों से मुलाकात कर रहे हैं। इन चीजों को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि रॉक इस समय काफी बिजी चल रहे हैं। ये एक वजह हो सकती है जिसके कारण वो Survivor Series 2024 में ना आए हों।

#1 WWE रिंग में वापसी के लिए शायद द रॉक के पास कोई और प्लान हो

Ad

Survivor Series में द रॉक के ना आने से अब ये अटकलें शुरू हो गई हैं कि शायद उनके पास कोई और प्लान होगा। लगभग सभी ने भविष्यवाणी की थी कि द रॉक ब्लडलाइन WarGames मैच में एंट्री करेंगे। ये ही कारण है कि उनकी अनुपस्थिति ने WWE यूनिवर्स को चौंका दिया है।

हो सकता है कि द रॉक परफेक्ट टाइम का इंतजार कर रहे हों। वो आने वाले किसी महत्वपूर्ण शो में आकर सरप्राइज दे सकते हैं। ये ना केवल फैंस को बल्कि सुपरस्टार्स को भी चौंका देगा। रोमन रेंस के साथ भी उनके ड्रीम मैच का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications