3 कारण क्यों The Usos को अब WWE दिग्गज Roman Reigns को धोखा देना चाहिए

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस को जल्द ही धोखा मिल सकता है
WWE दिग्गज रोमन रेंस को जल्द ही धोखा मिल सकता है

Roman Reigns & The Usos: WWE में पिछले कुछ सालों से लगातार द ब्लडलाइन (The Bloodline) ने अपना डॉमिनेशन दिखाया है। इस फैक्शन में मौजूद रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ (The Usos) का काम फैंस को बहुत पसंद आया। पिछले साल सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) भी इसमें शामिल हुए। इससे स्टोरीलाइन और बेहतर हो गई।

Ad

सैमी बाद में अलग हो गए लेकिन सोलो का डॉमिनेशन जारी है। इस फैक्शन में पिछले कुछ महीनों से अनबन देखने को मिल रही है। लग रहा है कि जल्द ही ग्रुप के सदस्य अलग हो जाएंगे। कुछ कारणों से लगता है कि उसोज़ को अब रोमन से अलग होना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों द उसोज़ को रोमन रेंस से अलग हो जाना चाहिए।

3- पिछले कुछ महीनों से WWE में Roman Reigns के बर्ताव से The Usos खुश नहीं हैं

Ad

रोमन रेंस का हील कैरेक्टर फैंस को बहुत पसंद आता है। उनकी एक्टिंग स्किल्स अलग लेवल पर है और पिछले कुछ समय से वो फैंस को यह भरोसा दिलाने पर मजबूर कर रहे हैं कि द उसोज़ से वो नाराज हैं। रोमन रेंस इसी कारण जिमी और जे उसो से सही तरह का बर्ताव नहीं कर रहे हैं। द उसोज़ ने उनकी काफी मदद की है।

WrestleMania 39 में भले ही सोलो सिकोआ के कारण रोमन को कोडी रोड्स पर जीत मिली है। हालांकि, मैच में द उसोज़ ने इंटरफेयर करके ट्राइबल चीफ की मदद करने की कोशिश की थी। उसोज़ अपना काम अच्छे से कर रहे हैं लेकिन रोमन और पॉल हेमन सही तरह से उसोज़ के साथ बर्ताव नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उसोज़ को अब रोमन से अलग हो जाना चाहिए।

2- रोमन रेंस अब द उसोज़ से ज्यादा सोलो सिकोआ को प्राथमिकता दे रहे हैं

Ad

रोमन रेंस के साथ द उसोज़ काफी समय से जुड़े हुए हैं। हालांकि, सोलो सिकोआ को अभी एक साल भी नहीं हुआ है। इसके बावजूद ट्राइबल चीफ हमेशा ही सिकोआ को अपने साथ रखते हैं। वो द उसोज़ को काम खत्म होने के बाद अपने साथ रिंग में ले जाने के बजाय पार्टी करने के लिए बाहर भेज देते हैं।

साथ ही रोमन, सोलो पर इस समय ज्यादा ध्यान देकर उसोज़ को नज़रअंदाज कर रहे हैं। रोमन के कारण अब सोलो सिकोआ भी अपने सगे भाइयों के खिलाफ जाने के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं। यह चीज़ द उसोज़ को भी साफ तौर पर दिख रही है। ऐसे में द उसोज़ को समय रहते रेंस को धोखा देकर अलग हो जाना चाहिए।

1- रोमन रेंस लगातार द उसोज़ पर दबाव डालने की कोशिश करते हैं

Ad

रोमन रेंस ने हील टर्न के बाद लगातार द उसोज़ पर दबाव डाला है। रेंस ने जे उसो पर अपने साथ जुड़ने का प्रेशर बनाया और फिर उन्हें मजबूरन शामिल होना पड़ा। जिमी उसो भी ट्राइबल चीफ के साथ वापसी के बाद नहीं जुड़ना चाहते थे। बाद में उन्हें भी किसी तरह से रेंस अपने साथ ले आए।

Royal Rumble 2023 के बाद जे उसो, ब्लडलाइन से दूर हो गए थे और रेंस को जवाब नहीं दे रहे थे। ऐसे में जिमी उसो पर दबाव डाला गया और अपने भाई को बचाने के लिए जे ने फैक्शन में वापसी की। जे साफ तौर पर सैमी को धोखा नहीं देना चाहते थे लेकिन रेंस द्वारा इतने समय से डाले गए दबाव के कारण उन्होंने परिवार को पहले चुना। रोमन अब उसोज़ से मिलने के लिए भी तैयार नहीं हैं। ऐसे में उसोज़ गुस्से में आकर ट्राइबल चीफ को धोखा दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications