Vince McMahon: विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने 2023 में WWE में एक बार फिर से वापसी की है। WWE में वापसी के बाद ही विंस मैकमैहन लगातार चर्चा का विषय रहे हैं। WWE के बिकने की खबर लगातार आ रही हैं। अपने के रिटर्न के बाद विंस मैकमैहन खुद को लेकर कुछ बड़ा कर सकते हैं। उन्हें WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Royal Rumble में जरूर एंट्री करनी चाहिए। ये फैसला कई फैंस को हैरान कर सकता है। इस फैसले से WWE को फायदा हो सकता है। इसी इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों विंस मैकमैहन को WWE Royal Rumble 2023 में नज़र आना चाहिए।3- WWE फैंस का रिएक्शन Vince McMahon की वापसी पर देखने लायक रहेगाPromo Joe@PromoJoeYTVince McMahon x #notfuckingleaving #WWERaw10823Vince McMahon x #notfuckingleaving #WWERaw https://t.co/zDuiGJKALIक्रिएटिव हेड बनने के बाद ट्रिपल एच का ये पहला Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट होगा, जिसे वो बुक करेंगे। इस इवेंट को यादगार बनाने के लिए ट्रिपल एच कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। इस इवेंट में कई यादगार रिटर्न भी फैंस को देखने को मिल सकते हैं।विंस मैकमैहन भी वापस आ सकते हैं। WWE से रिटायर होने के बाद भी वो लगातार न्यूज़ का हिस्सा बने हुए थे। इसके अलावा फैंस आज भी उनके हील कैरेक्टर को पसंद करते हैं। ऐसे में उनकी एंट्री इस पूरे शो को यादगार बना सकती हैं। उनकी एंट्री पर फैंस का रिएक्शन देखने लायक होगा।2- WWE स्टार्स के साथ बैकस्टेज सैगमेंट में नज़र आकर उन्हें चर्चा का विषय बनाने के लिएंWrestlelamia.co.uk@wrestlelamiaVince McMahon was wild for this 99941372Vince McMahon was wild for this 💀💀 https://t.co/YGBwq7mqJ4उम्र इस पड़ाव पर विंस मैकमैहन भी रिस्क नहीं उठाना चाहेंगे। रिंग में जाने पर उन्हें कई स्टार्स का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें इंजरी भी हो सकती हैं। उनकी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए WWE उन्हें बैकस्टेज सैगमेंट के लिए भी बुक कर सकता है।बैकस्टेज वो कई स्टार्स के साथ बात करते हुए नज़र आ सकते हैं। इसके अलावा उनके और ऑस्टिन थ्योरी के बीच भी बैकस्टेज सैगमेंट बुक किया जा सकता है। विंस अपने समय में उन्हें लगातार पुश कर रहे थे। ऐसे में WWE उन्हें ऑस्टिन थ्योरी के साथ भी बुक कर सकता है।1- WrestleMania 39 के लिए स्टोरीलाइन सेटअप करने के लिए BNN@BKongNashUndertaker smacking the shit outta Vince McMahon with a chair. Therapeutic. #WWEUndertaker smacking the shit outta Vince McMahon with a chair. Therapeutic. #WWE https://t.co/QydSUYfLEJWWE Royal Rumble के बाद विंस मैकमैहन को और अच्छी तरह से यूज़ करना चाहेगा। उनके शो में होने से फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हो सकते हैं। इसके अलावा वो किसी स्टोरीलाइन का भी हिस्सा बन सकते हैं। WrestleMania 38 में वो कुछ समय के लिए रिंग में आए थे।इस दौरान उन्होंने पैट मैकेफी पर अटैक कर दिया है और उन्हें हरा दिया था। ऐसे में WWE अब फिर उन्हें पैट मैकेफी के साथ भी बुक कर सकता है। इसके अलावा वो और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन भी किसी सैगमेंट का हिस्सा बन सकते हैं। इन दोनों ही दिग्गजों के बीच के सैगमेंट को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।