3 कारणों से WWE दिग्गज Roman Reigns के लिए साल 2022 अभी तक बिल्कुल यादगार नहीं रहा है 

WWE यूनिवर्सल चैंपियन की नजर साल 2022 को काफी बेहतर बनाने पर होगी
WWE यूनिवर्सल चैंपियन की नजर साल 2022 को काफी बेहतर बनाने पर होगी

WWE फैंस के लिए जरूर ही साल 2022 काफी ज्यादा जबरदस्त साबित हो रहा है, लेकिन मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन (Roman Reigns) के लिए यह बात अभी तक बिल्कुल नहीं की जा सकती है। रोमन रेंस ने हाल ही में गोल्डबर्ग (Goldberg) जैसे दिग्गज को शिकस्त दी।

रोमन रेंस ने साल 2022 में ही सबसे ज्यादा समय तक यूनिवर्सल चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड का अपने नाम किया। साथ ही WrestleMania 38 में उनका बहुत ही बड़ा ऐतिहासिक मैच होने वाला है। WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का मुकाबला WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के खिलाफ होने वाला है। यह एक टाइटल टेक्स ऑल मैच होने वाला है और इसी वजह से मैच को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ी हुई है।

इसके सब चीज़ों के बावजूद 2022 में रोमन रेंस के लिए काफी कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से उनके लिए यह साल बिल्कुल अच्छा नहीं जा रहा है। इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही कारणों के बारे में बताने वाले हैं।

#) WWE में 2022 में रोमन रेंस को अभी तक मेन इवेंट का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला है

रोमन रेंस ने अगस्त 2020 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता था। इसके बाद से ही ज्यादातर समय वो प्रीमियम लाइव इवेंट के मेन इवेंट में लड़ते हुए दिखाई दिए हैं। Elimination Chamber 2021, Hell in a Cell 2020 और 2021 ही ऐसे कुछ इवेंट्स थे जिसके मेन इवेंट में रोमन रेंस का मुकाबला देखने को नहीं मिला।

हालांकि साल 2022 में अभी तक तीन प्रीमियम लाइव इवेंट हो चुके हैं और किसी भी इवेंट में रोमन रेंस को मेन इवेंट का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला है। Day 1 2022 में उनका मैच होना था, लेकिन कोविड के कारण इसे कैंसिल करना पड़ा था। इसके बाद वो Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच लड़े थे।

यह मैच भी शो के मेन इवेंट में नहीं हुआ, बल्कि यह इवेंट का पहला मैच था। Royal Rumble 2022 के मेन इवेंट में ट्रेडिशनल 30 मैन रंबल मैच हुआ था। इसके बाद Elimination Chamber 2022 में भी रोमन रेंस के मैच के साथ इवेंट की शुरुआत हुई और मेन इवेंट में WWE चैंपियनशिप के लिए Elimination Chamber मैच देखने को मिला था।

यह बहुत हैरान करने वाली बात है की रोमन रेंस जैसे मेन इवेंटर को लगातार इतने शो में मेन इवेंट करने का मौका नहीं मिला है। हालांकि WrestleMania नाईट 2 के जरिए उनका यह सूखा जरूर खत्म होगा।

#) WWE Day 1 2022 से रोमन रेंस को होना पड़ा था बाहर

साल 2022 के पहले ही दिन WWE ने Day 1 प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन कराया। इस इवेंट में बहुत बड़ा मुकाबला होने वाला था। रोमन रेंस अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ डिफेंड करने वाले थे। हालांकि इस इवेंट से ठीक पहले फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा और रोमन रेंस इस प्रीमियम लाइव इवेंट से बाहर हो गए थे।

WWE ने सोशल मीडिया कि जरिए इस बात की जानकारी दी कि रोमन रेंस कोविड पॉजिटिव हो गए हैं और इसी वजह से वो Day 1 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट में अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड नहीं कर पाएंगे। इसके बाद ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप मैच में डाला गया और उन्होंने चैंपियनशिप को जीता भी था। हालांकि रोमन रेंस जिस तरह साल की शुरुआत जिस तरह करने वाले थे वो नहीं कर पाए और उन्हें इस ऐतिहासिक इवेंट से बाहर होना पड़ा।

#) WWE में 2020 के बाद पहला महीना जब रोमन रेंस ने नहीं जीता कोई मैच

रोमन रेंस ने साल 2020 में हुए SummerSlam इवेंट में वापसी की और फिर Payback में यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता। इसके बाद से लगातार रोमन रेंस ने ना सिर्फ अपनी चैंपियनशिप को प्रीमियम लाइव इवेंट में डिफेंड, बल्कि उन्होंने कई मौके पर SmackDown में भी मैच लड़ा और सुपरस्टार्स को मौके दिए।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अगस्त 2020 से लेकर दिसंबर 2021 तक रोमन रेंस ने हर महीने कम से कम एक मैच जरूर जीता था। हालांकि साल 2022 की शुरुआत रोमन रेंस के लिए बिल्कुल यादगार नहीं रही और उनकी जबरदस्त विनिंग स्ट्रीक टूट गई। जनवरी में रोमन रेंस का एक मैच कैंसिल हुआ और Royal Rumble 2022 में जो उनका मैच हुआ उसमें भी उन्हें हार मिली।

भले ही वो अभी भी यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं, लेकिन उन्हें एक भी जीत नहीं मिली जो रोमन रेंस जैसे सुपरस्टार के लिए बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड है। रोमन रेंस को साल 2022 की पहली जीत Elimination Chamber 2022 में मिली थी। (इसमें लाइव इवेंट्स में हुए मैचों के रिजल्ट्स शामिल नहीं हैं।)

Quick Links