WWE ने हाल में ही 24/7 नाम की एक चैंपियनशिप बेल्ट का अनावरण किया है। इस चैंपियनशिप बेल्ट अनावरण रॉ के पूर्व जरनल मैनेजर मिक फोली ने किया।
सबसे पहले इस चैंपियनशिप बेल्ट को टाइटस ओ नील ने जीता था। वहीं इसके बाद रॉबर्ट रूड ने टाइटस ओ नील को हराकर इस बेल्ट पर अपना कब्ज़ा जमा लिया था। वहीं इसी दिन आर ट्रुथ ने रॉबर्ट रूड को हराकर 24/7 नाम की इस चैंपियनशिप बेल्ट को जीत लिया था। इलायस ने भी ये टाइटल जीता लेकिन रोमन रेंस की मदद से ट्रुथ ने फिर इसे अपने नाम कर लिया।
आपको बता दें कि 24/7 चैंपियन को कोई भी रैसलर कभी भी कहीं पर भी चैलेंज कर सकता है। आज हम वह तीन कारण बताने जा रहे हैं, जिसके चलते लग रहा है कि 24/7 चैंपियनशिप WWE में बहुत ज्यादा लम्बे समय तक नहीं चल पाएगी।
#दिग्गज रैसलर्स नहीं दिखा रहे दिलचस्पी
![24/7 BELT](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fecfc-15592005084068-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fecfc-15592005084068-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fecfc-15592005084068-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fecfc-15592005084068-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fecfc-15592005084068-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fecfc-15592005084068-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fecfc-15592005084068-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fecfc-15592005084068-800.jpg 1920w)
अब तक जितनी बार भी 24/7 चैंपियनशिप बेल्ट को WWE में देखा गया हैं, उस दौरान दिग्गज रैसलर्स की दिलचस्पी उसमें नहीं दिखी है। एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन, ब्रॉन स्ट्रोमैन और मैकइंटायर जैसे दिग्गज रैसलर्स का इस चैंपियनशिप बेल्ट में कोई रुझान नहीं दिख रहा है।
अगर आगे भी WWE के दिग्गज रैसलर्स इस चैंपियनशिप बेल्ट में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाते है, तो इस बेल्ट का अस्तित्व खतरे में भी आ सकता है।
WWE के सभी दिग्गज रैसलर्स का ध्यान अन्य चैंपियनशिप बेल्ट में है। रोमन रेंस, एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन, स्ट्रोमैन और मैकइंटायर जैसे दिग्गज रैसलर्स का ध्यान यूनिवर्सल चैंपियनशिप और WWE चैंपियनशिप में ज्यादा है।
अगर WWE के यह दिग्गज रैसलर्स इस चैंपियनशिप बेल्ट में आगे भी अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाते है, तो इसे WWE के अधिकरियों को बंद भी करना पड़ सकता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#हद से ज्यादा हो रहा हंगामा
![24/7 BELT](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/3392b-15592005471062-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/3392b-15592005471062-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/3392b-15592005471062-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/3392b-15592005471062-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/3392b-15592005471062-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/3392b-15592005471062-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/3392b-15592005471062-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/3392b-15592005471062-800.jpg 1920w)
24/7 चैंपियनशिप बेल्ट की वजह से हद से ज्यादा हंगामा हो जा रहा है। WWE हमेशा से ही अपने अनुशासन के लिए पहचानी जाती है। लेकिन जब से यह बेल्ट WWE में आई है तब से उसके रैसलर्स इस बेल्ट को पाने के चक्कर में हद से ज्यादा हंगामा मचा रहे हैं।
कहीं ना कहीं इस बेल्ट के आ जाने से WWE के अनुशासन में कमी आई है। अपने अनुशासन में बढ़ती कमी को देखते हुए खुद WWE के अधिकारी इस चैंपियनशिप बेल्ट को बंद करने योजना बना सकते हैं।
#24/7 चैंपियनशिप बेल्ट को मिल रहे निगेटिव रिव्यू
![24/7 BELT](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/eac03-15592005863037-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/eac03-15592005863037-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/eac03-15592005863037-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/eac03-15592005863037-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/eac03-15592005863037-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/eac03-15592005863037-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/eac03-15592005863037-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/eac03-15592005863037-800.jpg 1920w)
24/7 चैंपियनशिप बेल्ट को निगेटिव रिव्यू मिल रहे हैं। सोशल मीडिया में इस बेल्ट को लेकर लोग अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस चैंपियनशिप बेल्ट को लाकर कहीं ना कहीं WWE ने खुद का ही नुकसान किया है।
बेल्ट के लिए हद से ज्यादा हंगामा होने के कारण और दिग्गज रैसलर्स के इस बेल्ट पर दिलचस्पी ना दिखाने के कारण लोग बेल्ट के विरोध पर कई तरह के ट्वीट कर रहे है। लगातार आ रहे निगेटिव रिव्यू को देखते हुए भी WWE के अधिकारी इस बेल्ट को बंद करने की योजना बना सकते हैं।
![24/7 belt](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6b8cd-15592010231952-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6b8cd-15592010231952-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6b8cd-15592010231952-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6b8cd-15592010231952-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6b8cd-15592010231952-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6b8cd-15592010231952-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6b8cd-15592010231952-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6b8cd-15592010231952-800.jpg 1920w)
![24/7 belt](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e4acd-15592010462966-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e4acd-15592010462966-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e4acd-15592010462966-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e4acd-15592010462966-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e4acd-15592010462966-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e4acd-15592010462966-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e4acd-15592010462966-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e4acd-15592010462966-800.jpg 1920w)