Reasons Big Stipulation Added Roman Reigns vs Solo Sikoa: WWE Raw के Netflix डेब्यू के आयोजन में अब कुछ दिन रह गए हैं। शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होने वाला है। विजेता एकमात्र ट्राइबल चीफ कहलाएगा। SmackDown के हालिया शो द्वारा मैच में बड़ी शर्त जोड़ दी गई है। सोलो सिकोआ ने बताया कि रोमन रेंस अगर जीत गए, तो पॉल हेमन उन्हें उला फाला पहनाएंगे।
दूसरी ओर अगर सोलो की जीत हुई, तो पॉल को उन्हें ट्राइबल चीफ मानना पड़ेगा और उनका वाइजमैन बनना होगा। पॉल हेमन यह सुनकर एकदम हैरान रह गए थे। मैच में पहले ही ट्राइबल कॉम्बैट की खतरनाक शर्त जुड़ी हुई है और अब पॉल हेमन के वाइजमैन पद को भी दांव पर लगा दिया गया है। इसके जरूर कुछ बड़े कारण हैं। इस आर्टिकल में हम 3 बड़े कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों Raw Netflix डेब्यू पर होने वाले रोमन रेंस vs सोलो सिकोआ मैच में एक और शर्त जोड़ी गई।
3- WWE Raw Netflix डेब्यू में रोमन रेंस पर दबाव डालने के लिए
रोमन रेंस काफी बड़े सुपरस्टार हैं और सोलो सिकोआ को उतना अनुभव नहीं है। इसी वजह से रोमन की जीत के चांस ज्यादा हैं। असली ट्राइबल चीफ को भी खुद पर आत्मविश्वास होगा। वैसे भी Bad Blood और Survivor Series WarGames 2024 में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को पिन किया हुआ है। ऐसे में रोमन साफ तौर पर अच्छी स्थिति के साथ मैच में आएंगे और यही चीज सोलो सिकोआ नहीं चाहते होंगे ।
इसी वजह से उन्होंने मानसिक तौर पर रोमन के लिए दबाव बनाने का फैसला किया। रोमन रेंस के करियर में पॉल हेमन का काफी ज्यादा महत्व रहा है। रोमन की समस्याओं को अमूमन पॉल ही दूर करते हैं। इसी वजह से हार से पॉल को खोने का डर रोमन रेंस के मन में होगा। यह चीज उनपर जरूर दबाव डालेगी और इससे सोलो सिकोआ को मदद मिल सकती है।
2- WWE दिग्गज पॉल हेमन को मैच में बड़ा किरदार निभाने का मौका देने के लिए
पॉल हेमन हमेशा से रोमन रेंस के साथ रहना चाहते हैं। हालांकि, सोलो सिकोआ की बड़ी शर्त ने उन्हें हैरान कर दिया। अब पॉल के करियर का अगला कदम ट्राइबल कॉम्बैट मैच पर निर्भर रहेगा। अगर वो हारते हैं, तो फिर उन्हें मजबूरन सोलो सिकोआ के साथ जुड़ना पड़ेगा। हेमन जरूर अपने करियर का फैसला खुद लेने में सक्षम हैं।
सोलो सिकोआ ने पहले कहा था कि वो अपने ब्लडलाइन को पीछे रखकर आएंगे और रोमन रेंस को भी ऐसा ही करना होगा। हालांकि, पॉल हेमन अब उला फाला होल्ड करेंगे और रिंगसाइड पर मौजूद होंगे। इसी वजह से वो अपने करियर की चिंता में मैच में किसी तरह से दखल दे सकते हैं। उनका कदम इसी बीच क्या होगा, इसपर जरूर फैंस की नज़र होगी। हालांकि, शर्त जुड़ने से लगभग तय लग रहा है कि हेमन मैच में बड़ा किरदार निभाएंगे।
1- WWE Raw Netflix डेब्यू में मैच का मजा दोगुना करने के लिए
रोमन रेंस का Raw Netflix डेब्यू में मैच लड़ना काफी बड़ी बात है। वो सोलो सिकोआ के साथ होने वाले इस मुकाबले के बिल्डअप के दौरान नज़र नहीं आए। रोमन आते, तो जरूर मैच की हाइप दोगुनी हो जाती। उनकी गैरमौजूदगी में मैच की हाइप बढ़ाने करने के लिए WWE ने शायद पॉल हेमन से जुड़ी शर्त को जोड़ा।
ट्राइबल चीफ और उला फाला पद के अलावा अब यह बात भी मैच पर निर्भर है कि पॉल हेमन का भविष्य किस दिशा में जाएगा। इससे मैच का रोमांच बढ़ गया है। पहले के मुकाबले अब प्रशंसक नतीजा जानने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं। WWE ने मैच का मजा दोगुना करने के लिए ही एक और शर्त को जोड़ा होगा।