Roman Reigns: द ब्लडलाइन (The Bloodline) अब इतिहास का हिस्सा बन गया है क्योंकि नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions) में जिमी उसो (Jimmy Uso) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) पर अटैक कर दिया था। वहीं इस स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) ने भी ट्राइबल चीफ पर अटैक कर दिया है।अब द ब्लडलाइन ऑफिशियल रूप से टूट चुका है और अब फैंस जानने के इच्छुक हैं कि ये स्टोरीलाइन किस दिशा में आगे बढ़ती है। अब एक बड़ा सवाल ये भी है कि आखिर वो क्या वजह रही होगी जिसके कारण जे ने रोमन पर अटैक किया है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 कारणों के बारे में, जिनसे जे उसो ने Roman Reigns को धोखा दिया।#)Jey Uso जानते थे कि Roman Reigns WWE SmackDown में उनसे झूठ बोल रहे हैं?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"When you're The Tribal Chief, you can pick anyone as your Wiseman!" #SmackDown #WWE7615"When you're The Tribal Chief, you can pick anyone as your Wiseman!" 👀👀#SmackDown #WWE https://t.co/dVCMuIXLELSmackDown में जब रोमन रेंस ने जे उसो से जवाब मांगा कि वो किसकी तरफ हैं तब इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर पॉल हेमन इस ग्रुप से बाहर निकल जाएंगे तो वो ब्लडलाइन में आने को तैयार हैं। इसके बाद रोमन ने कहा कि हेमन उनके व्यक्तिगत वाइज़मैन हैं और जब जे उसो ट्राइबल चीफ बनेंगे तो अपनी पसंद का वाइज़मैन रख सकते हैं।ये बात किसी से छुपी नहीं है कि रोमन रेंस किस तरह बेईमानी और छल करते हुए ट्राइबल चीफ की गद्दी पर विराजमान हुए हैं और ये भी सच है कि वो इस गद्दी को कभी नहीं छोड़ना चाहेंगे। जे उसो भी कहीं ना कहीं इस बात से वाकिफ थे और शायद यही कारण रहा कि उन्होंने रोमन के झूठ के झांसे में ना आकर उनपर अटैक कर दिया।#)Roman Reigns ने उन्हें Hell in a Cell 2020 में 'आई क्विट' कहने पर मजबूर किया थाPro Wrestling Finesse@ProWFinesseRoman Reigns is using Jimmy Uso as bait so that Jey Uso returns to The Bloodline.He also did this at Hell in a Cell 2020 when he attacked Jimmy to force Jey to say I Quit & fall in line.3570230Roman Reigns is using Jimmy Uso as bait so that Jey Uso returns to The Bloodline.He also did this at Hell in a Cell 2020 when he attacked Jimmy to force Jey to say I Quit & fall in line. https://t.co/tjAey6GRF7द ब्लडलाइन के एंगल की शुरुआत करीब 3 साल पहले हुई थी। Roman Reigns, Clash of Champions 2020 में जे उसो को हरा चुके थे, वहीं Hell in a Cell 2020 में उनका 'आई क्विट' मैच हुआ। इस मैच में उस समय चोटिल रहे जिमी उसो ने इंटरफेयर किया, लेकिन रोमन ने उनपर अटैक कर जे उसो को 'आई क्विट' कहने के लिए मजबूर किया था।Night of Champions 2023 के बाद रोमन ने जिमी को सबक सिखाया था। जिमी की एक बार फिर वैसी हालत करने की कोशिश की गई, जैसी Hell in a Cell 2020 में हुई थी। जे उसो 3 साल पहले की उन बातों को भूले नहीं होंगे, इसलिए गुस्से में आकर उन्होंने ट्राइबल चीफ का साथ छोड़ने का फैसला लिया।#)सैमी ज़ेन आखिरकार द ब्लडलाइन को तोड़ने में कामयाब रहेSportskeeda Wrestling@SKWrestling_The Sami Zayn - Jey Uso arc has been one of the best parts of The Bloodline saga. #WWE #SmackDown33056The Sami Zayn - Jey Uso arc has been one of the best parts of The Bloodline saga. 🎥#WWE #SmackDown https://t.co/Gb5rMn78ldद ब्लडलाइन में पहली फूट तब पड़ी, जब Royal Rumble 2023 में टीम के Honorary मेंबर सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस पर अटैक कर दिया था। उसके बाद ज़ेन लगातार जे उसो को समझाने की कोशिश करते रहे और इस दौरान ये भी दावा किया कि उनका टारगेट द ब्लडलाइन को पूरी तरह खत्म करने का है।SmackDown के मेन इवेंट से पूर्व बैकस्टेज सैमी ज़ेन और जे उसो का स्टेयरडाउन देखा गया। इस लम्हे को देख ऐसा प्रतीत हुआ जैसे ज़ेन आंखों ही आंखों में जे को बता रहे हों कि उन्हें क्या करना है। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि सैमी ज़ेन आखिरकार जे उसो को Roman Reigns से दूर करने और द ब्लडलाइन को तोड़ने में सफल रहे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।