3 कारण क्यों WWE Backlash France 2024 में Jey Uso वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन नहीं बन पाए

WWE Backlash France 2024 में जे उसो टाइटल नहीं जीत पाए
WWE Backlash France 2024 में जे उसो टाइटल नहीं जीत पाए

Jey Uso: WWE Backlash France 2024 में जे उसो (Jey Uso) को फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला। शायद इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा। फैंस के समर्थन के बावजूद जे उसो टाइटल नहीं जीत पाए। काफी जद्दोजहद के बाद डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की।

Ad

मुकाबले में जजमेंट डे के फिन बैलर और जेडी मैकडॉना का भी दखल देखने को मिला। हालांकि, जे उसो ने इन दोनों के ऊपर भी हमला किया। अंत में वो जीत हासिल करने में नाकाम रहे। जे उसो इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद थी कि वो इस प्रीमियम लाइव इवेंट में चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों डेमियन प्रीस्ट को हराकर जे उसो टाइटल अपने नाम नहीं कर पाए।

#3 WWE सुपरस्टार डेमियन प्रीस्ट का इतनी जल्दी टाइटल हारना गलत होता

Ad

WrestleMania XL में पिछले महीने डेमियन प्रीस्ट ने ड्रू मैकइंटायर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। टाइटल जीते हुए उन्हें ज्यादा समय नहीं हुआ है। अगर वो इतनी जल्दी चैंपियनशिप हार जाते तो फिर ये भी नाइंसाफी होती। जे उसो की हार का ये भी एक प्रमुख कारण रहा।

WrestleMania XL के बाद Backlash France 2024 में प्रीस्ट ने पहली बार अपने टाइटल को डिफेंड किया। अगर वो अपने पहले ही डिफेंस में हार जाते तो फिर आगे उनके करियर को भी नुकसान हो सकता था। वैसे भी ट्रिपल एच के एरा में नए सुपरस्टार्स को चमकने का ज्यादा मौका मिल रहा है। शायद इस वजह से ही जे को जीत नहीं मिल पाई।

#2 WWE सुपरस्टार जे उसो बहुत जल्द द ब्लडलाइन में वापसी कर सकते हैं

Ad

जे उसो को जीत ना मिलने का एक बहुत बड़ा अन्य कारण भी है। उनकी ब्लडलाइन में दोबारा वापसी हो सकती है। ये संकेत जे उसो ने मैच से पहले बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान दिया था, जहां उनका सामना सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ से हुआ।

पॉल हेमन ने भी जे उसो के साथ आंख से आंख मिलाने वाला पल साझा किया। इस दौरान ऐसा लगा कि जे उसो से पॉल कुछ कहना चाह रहे थे। ये सभी संकेत इस ओर इशारा करते हैं कि कंपनी जे को द ब्लडलाइन में वापस लाना चाहती है। इस वजह से उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनाने का कोई मतलब नहीं होता। इससे टाइटल द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन में चला जाता और कंपनी ऐसा नहीं होने देना चाहेगी।

#1 WWE स्टार जे उसो की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत जल्दबाजी होती

Ad

जे उसो को शायद कंपनी इतनी जल्दी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनाना चाहती। कई फैंस इस बात से नाराज भी हो सकते हैं। WWE फ्यूचर में जे को चैंपियन बनाने के लिए कोई और अच्छी स्टोरीलाइन तैयार कर सकती है। फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन आगे जाकर उन्हें अच्छी कहानी मिल सकती है।

मैच जीतने के बाद डेमियन प्रीस्ट ने फिन बैलर और जेडी मैकडॉना के ऊपर अपना गुस्सा निकाला था। इससे पता चलता है कि कंपनी ने जे उसो को चैंपियनशिप जीतने के लिए बुक नहीं किया था। इससे ये भी साबित होता है कि WWE के पास जे के लिए कुछ अन्य प्लान है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications