3 कारण क्यों Jimmy Uso ने Roman Reigns का साथ देने के लिए WWE Bad Blood में वापसी करनी चाहिए

WWE
WWE Bad Blood में बहुत ही खतरनाक मैच (Photo: WWE.com)

Reasons Why Jimmy Uso Should Return Help Roman Reigns: WWE Bad Blood के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 5 अक्टूबर, 2024 को फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स का मुकाबला जेकब फाटू और सोलो सिकोआ से होगा। मुकाबले का इंतजार सभी बेसब्री से कर रहे हैं। रोमन ने कोडी से वादा कर दिया है कि वो उनके साथ खड़े रहेंगे। पिछले कुछ हफ्तों से जिमी उसो की वापसी की अटकलें भी चल रही हैं। वो भी जल्द रिंग में आकर सरप्राइज दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों जिमी ने रोमन का साथ देने के लिए Bad Blood में वापसी करनी चाहिए।

Ad

#3 WWE Bad Blood में रोमन रेंस को नंबर्स गेम के कारण हो सकता है नुकसान

Ad

WWE Bad Blood में होने वाले टैग टीम मैच में टामा टोंगा और टांगा लोआ भी दखलअंदाजी कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर रोमन रेंस और कोडी रोड्स नंबर्स गेम के कारण पीछे हो जाएंगे। दोनों को हार का सामना भी करना पड़ा सकता है।

WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में जिमी उसो के ऊपर टामा टोंगा और सोलो सिकोआ ने अटैक किया था। जिमी जरूर बदले की आग में जल रहे होंगे। Bad Blood में वापसी कर वो अपना बदला ले सकते हैं। इसके अलावा वो मुकाबले में आकर रोमन रेंस और कोडी रोड्स की मदद कर सकते हैं।

#2 WWE Survivor Series 2024 को ध्यान में रखते हुए

Ad

Survivor Series 2024 में नई ब्लडलाइन और ऑरिजिनल ब्लडलाइन के बीच एक वॉरगेम्स मैच की संभावना जताई जा रही है। 30 नवंबर को शो का आयोजन होगा। Bad Blood में जिमी उसो ने आगामी संभावित प्लान को देखते हुए भी वापसी करनी चाहिए।

लंबे टाइम से कहा जा रहा है कि जिमी उसो, जे उसो और रोमन रेंस का रीयूनियन हो सकता है। Bad Blood में जिमी उसो एंट्री कर सभी की तमन्ना पूरी कर सकते हैं। यहां से फिर वॉरगेम्स मैच के बिल्डअप की शुरूआत भी हो जाएगी।

#1 WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स दे सकते हैं बड़ा धोखा

Ad

WWE SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस ने दावा कर दिया है कि वो अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए जाएंगे। रोमन की इस बात से आहत होकर Bad Blood में कोडी द्वारा रोमन को धोखा मिल सकता है।

अगर ऐसा हुआ तो फिर रोमन रेंस को ब्लडलाइन के खिलाफ बैकअप की जरूर पड़ सकती है। ऐसे में जिमी उसो वापसी कर रोमन का साथ दे सकते हैं। यहां से स्टोरीलाइन में एक नया मोड़ भी देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications