3 कारण क्यों Paul Heyman को WWE WrestleMania 41 से पहले Roman Reigns को धोखा नहीं देना चाहिए

WWE
रोमन रेंस को मिल सकता है बड़ा धोखा (Photo: WWE.com)

Reasons Why Paul Heyman Should Not Betray Roman Reigns: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच मैच होने वाला है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में इसे ऑफिशियल किया गया। तीनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है और आगे जाकर कुछ भी हो सकता है। पॉल हेमन भी चर्चा में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि वो बहुत जल्द रोमन को धोखा दे सकते हैं। उनके पंक के साथ हाथ मिलाने के संकेत मिल रहे हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों हेमन को WrestleMania 41 से पहले रेंस को धोखा नहीं देना चाहिए।

Ad

#3 पॉल हेमन के धोखे से WWE WrestleMania 41 में होने वाले मैच का मजा किरकिरा हो जाएगा

Ad

WrestleMania 41 में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच तय किया गया है। इसका बिल्डअप भी तगड़ा चल रहा है। SmackdDown के एपिसोड में तीनों के बीच खतरनाक ब्रॉल हुआ था। WWE द्वारा इनकी राइवलरी को और मजेदार बनाना चाहिए।

WrestleMania 41 से पहले अगर रोमन को पॉल हेमन धोखा देते हैं तो फिर रास्ता बदल सकता है। ट्रिपल थ्रेट मैच को लेकर जो उत्साह बना हुआ है वो कम हो सकता है। एक तरह से कहा जाए तो मुकाबले का मजा किरकिरा हो जाएगा। इस कारण से मेगा इवेंट से पहले हेमन को बड़ा कदम नहीं उठाना चाहिए।

#2 WWE WrestleMania 41 या उसके बाद पॉल हेमन ने रोमन रेंस को धोखा देना चाहिए

Ad

पॉल हेमन द्वारा रोमन रेंस को धोखा देने के बारे में WrestleMania 41 या उसके बाद सोचना चाहिए। अगर पहले ही ये काम कर दिया गया तो स्टोरी उथल-पुथल हो जाएगी। फैंस भी पूरी तरीके से कंफ्यूज हो जाएंगे। कंपनी को सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए।

अगर WrestleMania 41 के बाद ये चीज होती है तो फिर रोमांच बने रहेगा। सबसे अच्छी बात है कि SummerSlam 2025 के लिए भी बड़ा मैच बन सकता है। वहां पर पंक के साथ हेमन नज़र आ सकते हैं। अभी धोखा दिया गया तो फिर मामला पूरी तरह से पलट सकता है।

#1 WWE में रोमन रेंस और पॉल हेमन को एकदम से अलग करना बेकार कदम होगा

Ad

साल 2020 से रोमन रेंस और पॉल हेमन साथ में काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को खूब सराहना मिलती है। रोमन की सफलता के पीछे हेमन का बहुत बड़ा हाथ रहा है। रोमन और हेमन को इतनी जल्दी अलग नहीं करना चाहिए।

अगर दोनों के अलग करने का बिल्डअप अभी और मजबूती से किया गया तो बढ़िया फायदा होगा। आगे की स्टोरी भी जबरदस्त बन सकती है। एकदम से पॉल और रेंस को अलग करना WWE का बेकार कदम होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications