3 कारण क्यों Roman Reigns को हर हाल में WWE Bad Blood में अपनी टीम को जीत दिलानी चाहिए

WWE
WWE Bad Blood में होगा तगड़ा टैग टीम मैच (Photo: WWE.com)

Reasons Why Roman Reigns Must Win His Team: WWE Bad Blood बहुत ही तगड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट होने की उम्मीद जताई जा रही है। फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर सभी की नज़रें टिकी होंगी। लंबे समय बाद वो इन-रिंग एक्शन में नज़र आएंगे। रोमन और कोडी रोड्स का मुकाबला जेकब फाटू और सोलो सिकोआ से होगा। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों असली ट्राइबल चीफ को हर हाल में Bad Blood में अपनी टीम को जीत दिलानी चाहिए।

Ad

#3 WWE WrestleMania XL के बाद होगा रोमन रेंस का पहला मैच

Ad

WrestleMania XL नाईट 2 में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। मैच में काफी बवाल मचा और अंत में कोडी नए चैंपियन बने। इसके बाद रोमन ब्रेक पर चल गए थे। SummerSlam 2024 में उन्होंने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया।

रोमन का करीब पांच महीने बाद WWE रिंग में पहला मुकाबला होगा। सोचिए लंबे समय बाद पहले ही मैच में रेंस को हार मिलेगी तो क्या होगा। उनका मनोबल नीचे गिर सकता है। उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। वापसी के बाद अभी तक जो उन्होंने दबदबा बनाया है उसमें कहींं ना कहीं गिरावट देखने को मिल सकती है। इस वजह से किसी भी हाल में उन्हें Bad Blood में अपनी टीम को जीत दिलानी चाहिए।

#2 WWE Bad Blood में हार के बाद रोमन रेंस को कोडी रोड्स के खिलाफ रीमैच मिलने में आएगी दिक्कत

Ad

Bad Blood 2024 में फैंस के आकर्षण का केंद्र रोमन रेंस और कोडी रोड्स रहेंगे। दोनों पहली बार साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रेंस को अपनी टीम को जीत दिलाने की सख्त जरूरत है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर उन्हें रोड्स के खिलाफ रीमैच मिलने में दिक्कत हो सकती है।

कोडी अगर ब्लडलाइन को पिन करते हैं तो फिर वो जीत का क्रेडिट ले सकते हैं। इसके अलावा अगर रोमन रेंस पिन होते हैं तो कोडी उनके ऊपर हार का ठीकरा फोड़ सकते हैं। दोनों ही केस में रोमन को कोडी टाइटल मैच ना देने का दावा कर सकते हैं। अगर रोमन ने पिन किया तो वो हक से चैंपियनशिप मैच की मांग कर सकते हैं।

#1 WWE Bad Blood 2024 में हार से रोमन रेंस को होगा बड़ा नुकसान

Ad

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच असली जंग उला फाला की है। मौजूदा समय में सिकोआ अपने आपको ब्लडलाइन का नया ट्राइबल चीफ मानते हैं तो वो रिंग में इसे पहन कर आते हैं। रोमन कह चुके हैं कि वो असली ट्राइबल चीफ हैं तो उला फाला पर भी उनका हक है।

अगर Bad Blood 2024 में रोमन रेंस हार गए तो सोलो सिकोआ असली ट्राइबल चीफ होने का दावा ठोक सकते हैं। वो सिर उठाकर उला फाला पहन सकते हैं। रोमन इस मामले में थोड़ा कमजोर पड़ जाएंगे। ऐसे में आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन को अपनी टीम को जीत दिलानी बहुत जरूरी है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications