3 कारणों से WWE Backlash में The Bloodline ग्रुप का अंत हो सकता है

the bloodline break backlash 2023
क्या अब द ब्लडलाइन को तोड़ देना सही होगा?

WWE: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने 2020 में WWE में वापस आने के बाद द ब्लडलाइन (The Bloodline) नाम के फैक्शन का गठन किया था, जिसमें उन्हें अपने कज़िन ब्रदर्स द उसोज़ (The Usos) का साथ मिला। वहीं क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle 2022) में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने भी मेन रोस्टर डेब्यू कर ब्लडलाइन को जॉइन किया।

मगर जबसे सैमी ज़ेन इस टीम से अलग हुए हैं तभी से इस टीम के टूटने की उम्मीद बढ़ती गई है। अब Backlash 2023 में द ब्लडलाइन के सामने सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस और मैट रिडल की टीम की चुनौती होगी, जिन्होंने ट्राइबल चीफ के फैक्शन की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 कारणों के बारे में जिनसे Backlash में द ब्लडलाइन का अंत हो जाना चाहिए।

#)WWE में The Bloodline की कमजोर कड़ी बनते जा रहे हैं The Usos

THE USOS STAY ON SMACKDOWN WITH THE TRIBAL CHIEF THE BLOODLINE STAYS ALIVE https://t.co/BE0TUrJQOV

WrestleMania 39 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस की टीम के खिलाफ द उसोज़ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप हार गए थे। उसके बाद जे और जिमी उसो की मुश्किलें बढ़ती गई हैं क्योंकि पहले पॉल हेमन और रोमन रेंस, वहीं अब सोलो सिकोआ भी उन्हें नज़रंदाज करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मेनिया के बाद उसोज़ को अपने अधिकतर मैचों में हार मिली है, वहीं सैगमेंट्स में भी उन्हें लगातार द ब्लडलाइन के कमजोर पक्ष के रूप में पेश किया जा रहा है। ये सब बातें इस ओर इशारा कर रही हैं कि वो समय अब ज्यादा दूर नहीं जब रोमन रेंस अंतिम फैसला लेकर जे और जिमी उसो को अपने ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

#)सोलो सिकोआ का सब्र का बांध टूट सकता है

"Tomorrow, I'mma do my part. You two, you better do yours!" - @WWESoloSikoa 👀#SmackDown #WWE https://t.co/tpBNCJ9Nay

जैसा कि हमने आपको बताया कि Backlash में द ब्लडलाइन का सामना सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस और मैट रिडल की टीम से होगा। कुछ समय पूर्व रोमन रेंस ने कहा था कि द उसोज़ को लेकर उनका सब्र टूट रहा है, वहीं सोलो सिकोआ भी अब उसी तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

SmackDown में इस हफ्ते उसोज़ और सिकोआ अपने मैच पर चर्चा करते हुए नज़र आए। इस सैगमेंट की शुरुआत में सिकोआ अपने भाइयों की बातों को नज़रंदाज करते दिखाई दिए, लेकिन उन्होंने ये कहा कि वो मैच में अपनी भूमिका अदा करने के लिए तैयार हैं मगर बेहतर होगा कि उसोज़ भी अपना सर्वश्रेष्ठ दें। सिकोआ के शब्दों में चेतावनी के भाव छुपे हुए थे, जो दर्शाता है अगर द उसोज़ के कारण Backlash में उनकी टीम की हार हुई तो सिकोआ का सब्र का बांध टूट सकता है।

#)मैट रिडल ने द ब्लडलाइन का वजूद खत्म करने का दावा किया

KO does not vibe with Riddle. 😭#SmackDown #WWE https://t.co/3OSoSOcZ3S

मैट रिडल ने WrestleMania 39 से अगले Raw एपिसोड में WWE में वापसी की थी, जिसके बाद वो द ब्लडलाइन के लिए मुश्किलें खड़ी करते आए हैं। इस बीच उन्हें सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस का साथ मिला है। यहां तक कि Raw के हालिया एपिसोड में रिडल ने सिंगल्स मैच में जिमी उसो को मात दी थी।

SmackDown के हालिया एपिसोड रिडल ने ट्राइबल चीफ का जिक्र करते हुए कहा था कि जब तक वो वापस आएंगे तब तक द ब्लडलाइन का वजूद समाप्त हो चुका होगा। द ऑरिजिनल ब्रो की ये बात संकेत दे रही है कि रोमन रेंस के अगले अपीयरेंस से पहले ब्लडलाइन के अंदर फूट पड़ सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Neeraj sharma
Be the first one to comment