Paul Heyman: WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) करीब तीन साल से द ब्लडलाइन (The Bloodline) के पीछे की ताकत रहे हैं लेकिन अब ऐसा लगता है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ उनका ये रिश्ता जल्द ही खत्म हो सकता है। हाल ही में द ब्लडलाइन ग्रुप में काफी ज्यादा दिक्कतें चल रही हैं।इस हफ्ते Raw में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को कहा था कि WrestleMania 39 के बाद जे और जिमी उसो उनका साथ छोड़ देंगे। सोलो सिकोआ भी उनके साथ आगे नहीं होंगे। इसके अलावा पॉल हेमन भी रोमन रेंस के खिलाफ हो सकते हैं। इसमें हेमन का नाम आना सबसे ज्यादा रोचक था। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों पॉल हेमन को रोमन रेंस को धोखा देकर ब्रॉक लैसनर के साथ जुड़ना चाहिए।3- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns ने Paul Heyman की दोस्ती का फायदा उठाया है View this post on Instagram Instagram Post2020 में पॉल हेमन, रोमन रेंस के साथ जुड़े थे। पॉल हेमन के साथ जुड़ने के बाद ही रोमन रेंस लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। रोमन रेंस, हेमन की मेहनत का फायदा उठा रहे हैं। रोमन रेंस की जगह पर कई बार पॉल हेमन को शो का हिस्सा बनना पड़ा है। इसके अलावा रोमन रेंस को बचाने के लिए उन्होंने कई बार खुद को भी खतरे में डाला है।रोमन रेंस ने कई बार पॉल हेमन को धमकी भी दी है और इससे साफ है कि उनका ये रिश्ता डर की वजह से बना हुआ है। वो रोमन रेंस के परिवार की इज्जत करते हैं, उनकी नहीं। ऐसे में अब वो रोमन रेंस का साथ छोड़कर एक बार फिर से ब्रॉक लैसनर के साथ जुड़ सकते हैं।2- पॉल हेमन जानते हैं कि रोमन रेंस का समय खत्म हो गया है View this post on Instagram Instagram Postपॉल हेमन काफी ज्यादा स्मार्ट हैं। वो WWE के सबसे चालाक लोगों में से एक हैं। वो जानते हैं कि टॉप पर बने रहने का रोमन रेंस का समय अब समाप्त हो गया है। ऐसे में वो अब रोमन रेंस के खिलाफ हो सकते हैं।पॉल हेमन और रोमन रेंस के बीच दोस्ती से सबसे ज्यादा रेंस को ही फायदा हुआ है लेकिन अगर वो WrestleMania में हार जाते हैं, तो उनकी मांग और ज्यादा बढ़ जाएगी। पॉल हेमन इस वजह से अपने फ्यूचर को लेकर एक अलग प्लान बना सकते हैं और लैसनर के साथ जुड़ सकते हैं। 1- ब्रॉक लैसनर को पॉल हेमन की जरूरत है View this post on Instagram Instagram Postपॉल हेमन से अलग होने के बाद ब्रॉक लैसनर का रन काफी ज्यादा मजेदार रहा है लेकिन इस दौरान ये बात भी सामने आई है कि उन्हें पॉल हेमन की जरूरत है। हेमन के बिना वो अपने कैरेक्टर को सही से प्ले नहीं कर पा रहे हैं। WrestleMania 39 में उनका सामना ओमोस से होना है। इस मैच को लेकर अभी तक कोई भी खास हाइप नहीं बनी है। इसके अलावा दोनों ही स्टार्स के बीच अभी तक उतना खास सैगमेंट भी नहीं हुआ है। ऐसे में WWE एक बार फिर से ब्रॉक लैसनर को पॉल हेमन के साथ जोड़ सकता है, ताकि आगे की स्टोरीलाइंस को बेहतर बनाया जा सके। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।