Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) की सफलता में बहुत बड़ा हाथ द ब्लडलाइन (The Bloodline) का रहा है। द ब्लडलाइन ने रोमन रेंस का साथ हर जगह दिया है, लेकिन इस साल रॉयल रंबल (Royal Rumble) के बाद से फैक्शन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ग्रुप में इस समय सभी स्टार्स अलग-अलग नज़र आ रहे हैं। इसी वजह से ये सवाल बार-बार आ रहा है कि क्या रोमन रेंस अभी भी द ब्लडलाइन पर भरोसा कर सकते हैं।सैमी ज़ेन की वजह से ग्रुप में काफी ज्यादा दिक्कत हो गई है। जे उसो भले ही एक बार फिर से ब्लडलाइन में वापस आ गए हैं, लेकिन इसके बाद भी ग्रुप में टेंशन बनी हुई है। रोमन रेंस को इस समय द ब्लडलाइन की सबसे ज्यादा जरूरत है क्योंकि WrestleMania में उन्हें कोडी रोड्स के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करना है। कुछ कारणों से लगता है कि ट्राइबल चीफ को अपने भाइयों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को अब द ब्लडलाइन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। 3- WWE स्टार Jey Uso कई बार Roman Reigns के खिलाफ जा चुके हैं View this post on Instagram Instagram Postद ब्लडलाइन ग्रुप ज्वाइन करने से पहले रोमन रेंस और जे उसो एक-दूसरे के खिलाफ स्टोरीलाइन में थे। इस दौरान रोमन रेंस ने उन्हें दो मुकाबलों में मात दी थी। जे उसो इसके बाद ही ग्रुप में शामिल हुए थे। ब्लडलाइन में शामिल होने के बाद भी वो लगातर रोमन रेंस के ऑर्डर्स को नहीं मान रहे हैं।Royal Rumble में भी उन्होंने सैमी ज़ेन पर अटैक करने से इंकार कर दिया था। इसके अलावा Smackdown के एक एपिसोड में भी उन्होंने कहा था कि उन्हें रोमन रेंस से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में साफ है कि रोमन रेंस को द ब्लडलाइन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।2- सोलो सिकोआ का लगातार शांत रहनामेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही सोलो सिकोआ ग्रुप के पावरहाउस के रूप में नज़र आ रहे हैं। वो लगातार रोमन रेंस के ऑर्डर्स को मान रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने रोमन रेंस या किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं बोला है।सोलो सिकोआ का इस तरह से शांत रहना भी रोमन रेंस के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है क्योंकि ऐसे में उन्हें ये नहीं पता चलेगा कि सोलो सिकोआ के दिमाग में क्या चल रहा है। रोमन रेंस को इस समय सोलो सिकोआ से भी बच के रहने की जरूरत है।1- कोडी रोड्स के प्रोमो की वजह सेWrestlePurists@WrestlePuristsCody Rhodes is now hitting the levels of top tier main eventers as far as merchandise sales go- WON2977191Cody Rhodes is now hitting the levels of top tier main eventers as far as merchandise sales go- WON https://t.co/bVJ6B52Umcकोडी रोड्स ने अपने हालिया प्रोमो में कहा था कि WrestleMania के बाद द ब्लडलाइन ग्रुप रोमन रेंस को पूरी तरह से छोड़ देगा। ग्रुप का कोई भी मेंबर उनके साथ नहीं होगा। ऐसे में रोमन रेंस के दिमाग में ये बात भी चल सकती है। रोमन रेंस भी इस बात को समझ रहे हैं कि उनका टाइटल रन एंड पर है।पॉल हेमन भी इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं। वो भी रोमन रेंस का साथ छोड़कर सोलो सिकोआ के साथ हो सकते हैं। रोमन रेंस इन बातों को ध्यान में रख सकते हैं। ट्राइबल चीफ भी जानते हैं, कि इस समय कोई भी स्टार उनके खिलाफ हो सकता है। इसी वजह से उन्हें इस समय द ब्लडलाइन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।