3 कारण क्यों WWE को Draft 2023 में जनरल मैनेजर्स को वापस लाना चाहिए

Ujjaval
WWE जनरल मैनेजर्स को वापस ला सकता है
WWE जनरल मैनेजर्स को वापस ला सकता है

Draft 2023: WWE ड्राफ्ट (Draft 2023) के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। कुछ हफ्ते पहले ट्रिपल एच ने इस चीज़ का ऐलान किया था। फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि किन रेसलर्स को नए ब्रांड में जाने का मौका मिलेगा। Draft के साथ शो में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसी बीच WWE जनरल मैनेजर्स को ला सकता है।

WWE में कुछ सालों पहले तक जनरल मैनेजर नज़र आते थे और अब फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। कुछ कारणों से लगता है कि Draft 2023 के दौरान उनकी वापसी होनी चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों WWE को Draft 2023 के दौरान जनरल मैनेजर्स को वापस लाना चाहिए।

3- कुछ WWE दिग्गज जनरल मैनेजर बनकर Draft 2023 के बाद लगातार नज़र आएंगे

जनरल मैनेजर की पोस्ट अमूमन WWE किसी दिग्गज सुपरस्टार को देता है। कुछ सालों पहले तक कर्ट एंगल, मिक फोली, डेनियल ब्रायन और पेज ने इस पोस्ट पर काम किया और सभी ने प्रभावित किया। उनके शो में मौजूद रहने से स्टार पावर बढ़ती थी और फैंस उन्हें टीवी पर देखने के लिए उत्साहित रहते थे।

अब इस चीज़ की कमी नज़र आती है। ऐसे में अगर ट्रिपल एच कुछ पूर्व सुपरस्टार्स को बतौर जनरल मैनेजर वापस लाते हैं, तो यह शानदार चीज़ होगी। शो पर स्टार पावर बढ़ेगी और फैंस का ध्यान भी एपिसोड्स पर जाएगा। कई सारे दिग्गज रेसलर्स Raw और SmackDown के जनरल मैनेजर की पोस्ट के लिए अच्छा विकल्प रह सकते हैं।

2- ब्रांड स्प्लिट महसूस होगा क्योंकि दोनों ब्रांड के अलग-अलग ऑफिशियल होंगे

इस समय सुपरस्टार्स लगातार एक से दूसरे ब्रांड पर जा रहे हैं और यह चीज़ कई फैंस को पसंद नहीं आ रही है। बड़ी बात यह है कि Raw और SmackDown का ऑन-स्क्रीन ऑफिशियल भी एक है। एडम पीयर्स दोनों शोज़ को संभाल रहे हैं और ऐसे में ब्रांड स्प्लिट का महत्व महसूस नहीं हो रहा है।

दोनों शोज़ के पास अगर अपने अलग-अलग ऑफिशियल्स होंगे, तो यह बिजनेस के हिसाब से अच्छा निर्णय होगा। इससे महसूस होगा कि Raw और SmackDown असल में एक-दूसरे से अलग हैं। साथ ही इससे ब्रांड्स का महत्व बढ़ेगा और ब्रांड स्प्लिट महसूस होगा। इसी कारण जनरल मैनेजर्स को लाना अच्छा विकल्प रह सकता है।

1- एडम पीयर्स पर से भार कम करने के लिए

एडम पीयर्स WWE में बैकस्टेज प्रोड्यूसर हैं और पिछले कुछ सालों से उन्होंने टीवी पर नज़र आना शुरू किया है। इससे उनकी मेहनत बढ़ गई है। वो बैकस्टेज चीज़ें संभालते हैं और फिर टीवी पर आकर सैगमेंट्स समेत अन्य चीज़ों का हिस्सा भी बनते हैं। उन्हें डबल ड्यूटी करनी पड़ती है।

WWE जरूर ही उनका भार कम करना चाहेगा। कंपनी इसी कारण जनरल मैनेजर्स को वापस ला सकती है। एडम बैकस्टेज चल रही चीज़ों पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे और प्रोडक्ट में सुधार होगा। WWE पीयर्स को पूरी तरह टीवी से दूर कर सकता है या फिर उन्हें किसी एक शो का जनरल मैनेजर बना सकता है। दूसरे शो को नया ऑफिशियल मिल सकता है। यह चीज़ भी फैंस को पसंद आएगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links