3 कारण क्यों WWE Superstar Chad Gable को Gunther के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच मिल रहा है

चेड गेबल गुंथर के खिलाफ एक बार फिर से नज़र आएंगे
चैड गेबल, गुंथर के खिलाफ एक बार फिर से नज़र आएंगे

Chad Gable: WWE रॉ (Raw) में फैंस को कई दमदार मैच देखने को मिले हैं। शो के दौरान बैकस्टेज एडम पीयर्स (Adam Pearce) ने चैड गेबल (Chad Gable), टॉमैसो चैम्पा (Tommaso Ciampa), मैट रिडल (Matt Riddle) और रिकोशे (Ricochet) के बीच फैटल-4-वे मैच को बुक किया था। इस मैच के विनर को आईसी चैंपियन गुंथर (Gunther) के खिलाफ टाइटल शॉट मिलना था।

Ad

इस मैच में जीत हासिल करने के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि WWE आखिरकार चैड गेबल को एक बड़ा पुश दे रहा है। पिछले कुछ समय में फैंस भी चैड गेबल को बहुत ज्यादा सपोर्ट कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम तीन कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों चैड गेबल को गुंथर के खिलाफ टाइटल मैच मिला है।

3- WWE फैंस लगातार कर रहे हैं Chad Gable को सपोर्ट

Ad

WWE यूनिवर्स लगातार चैड गेबल को सपोर्ट कर रहा है। हालांकि, कई फैंस का मानना है कि Raw शो उनके होमटाउन में हुआ था, जिस वजह से उन्हें अच्छा रिएक्शन मिला है। हालांकि, ऐसा नहीं है, उन्हें इस समय हर जगह पर एक अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। पहले एक हील कैरेक्टर होने के बाद भी उन्हें अब बेबीफेस के तौर पर नज़र आने के बावजूद पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है।

चैड गेबल ने खुद को कई मौकों पर साबित किया है। उनका इन-रिंग और माइक वर्क फैंस को पसंद आ रहा है। ऐसे में चैड गेबल को गुंथर जैसे हील के खिलाफ मैच से काफी ज्यादा फायदा हो सकता है। वो एक टॉप बेबीफेस के रूप में भी सामने आ रहे हैं और इसी कारण कंपनी उन्हें पुश दे सकती है।

2- बिना किसी बड़े स्टार को नुकसान पहुंचाए गुंथर अपने टाइटल को डिफेंड कर सकते हैं

Ad

आईसी चैंपियन के रूप में गुंथर का टाइटल रन काफी ज्यादा दमदार रहा है। अपने टाइटल रन के दौरान उन्होंने कई पूर्व WWE चैंपियंस को हराया है। उन्होंने रिकोशे, शिंस्के नाकामुरा, मुस्तफा अली, रे मिस्टीरियो, ड्रू मैकइंटायर और शेमस जैसे स्टार्स को मात दी है।

WWE इस समय अपने टॉप स्टार्स को वीक बुक नहीं करना चाहता है। इसी वजह से उन्होंने गुंथर को चैड गेबल के खिलाफ बुक किया है। इस मैच में बिना किसी टॉप स्टार को नुकसान पहुंचाए गुंथर जीत भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा चैड गेबल भी किसी बड़े मैच का हिस्सा बन पाएंगे। इस हार से गेबल के कैरेक्टर पर भी कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

1- अल्फा अकादमी की सफलता की वजह से

Ad

WWE Raw में फैंस अल्फा अकादमी ग्रुप को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस ग्रुप में सभी का ध्यान इस समय चैड गेबल पर काफी ज्यादा है। गेबल को लगातार फैंस का सपोर्ट मिल रहा है। इसी वजह से WWE चैड गेबल को पुश दे रहा है।

हाल के समय में वाइकिंग रेडर्स को WWE कोई बड़ा पुश नहीं दे रहा है। इसके अलावा WWE उनकी जगह पर किसी और टीम को पुश देना चाहता है। इसी वजह से वो चैड गेबल को आगे कर रहे हैं क्योंकि वो अल्फा अकादमी की हार्ट बीट हैं और उन्हें पुश देने से ग्रुप को भी इसका फायदा होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications