स्मैकडाउन लाइव के इस हफ्ते के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर ने सभी को चौंकाते हुए स्मैकडाउन विमेंस टाइटल अपने नाम किया। इसके अलावा शो में कोफी किंग्सटन को रैसलमेनिया 35 में जाने का टिकट मिल गया। स्मैकडाउन के पूरे शो की बात करें तो यह शो कई मायनों में शानदार था लेकिन शो में कई चीजें अच्छी नहीं थी।
सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तब हुई जब कर्ट एंगल बनाम एजे स्टाइल्स का मुकाबला बेनतीजा रहा। हालांकि फैंस ने इस मुकाबले को काफी पसंद किया। इस हफ्ते शो में कई ऐसी चीजें हुई जिससे आने वाले हफ्तों में और रैसलमेनिया में कई चौंकाने वाली चीजें देखने को मिल सकती है।
हालांकि WWE ने इस एपिसोड के दौरान इशारों-इशारों में कई बड़ी बातें भी कह दी जिसे नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 3 बड़ी चीजों पर जो WWE ने इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में इशारों-इशारों में बता दी।
रैसलमेनिया के मेन इवेंट में दोनों टाइटल (रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप) डिफेंड किए जा सकते हैं
![Was the decision correct?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a8f-15536610006717-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a8f-15536610006717-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a8f-15536610006717-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a8f-15536610006717-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a8f-15536610006717-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a8f-15536610006717-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a8f-15536610006717-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a8f-15536610006717-800.jpg 1920w)
स्मकैडाउन लाइव के इस हफ्ते के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर ने असुका को हराकर स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की है। इसके बाद कयास ये लगाए जा रहे है कि क्या वह रैसलमेनिया 35 में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगी या फिर पहले से तय मेन इवेंट में बैकी लिंच और रोंडा राउज़ी के खिलाफ रॉ विमेंस चैंपियनशिप मुकाबले से बाहर हो जाएंगी।
हमारे ख्याल से WWE मेन इवेंट में दोनों टाइटल (रॉ विमेंस चैंपियनशिप और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप) को डिफेंड कराने का प्लान कर रहा है। खैर अब ये तो रैसलमेनिया 35 में ही पता चलेगा कि क्या WWE दोनों टाइटल मेन इवेंट में शामिल करेगा या नहीं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
कर्ट एंगल का फेयरवेल टूर चल रहा है
![Kurt is getting what he wants](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c4d67-15536613786659-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c4d67-15536613786659-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c4d67-15536613786659-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c4d67-15536613786659-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c4d67-15536613786659-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c4d67-15536613786659-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c4d67-15536613786659-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c4d67-15536613786659-800.jpg 1920w)
स्मैकडाउन लाइव के इस हफ्ते के एपिसोड में फैंस को कर्ट एंगल बनाम एजे स्टाइल्स के बीच मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले का भले ही कोई नतीजा नहीं मिला लेकिन फैंस ने इस मुकाबले को काफी पसंद किया। इस मुकाबले के बाद कर्ट एंगल ने एजे स्टाइल्स के साथ हाथ मिलाया।
इस बात से हम अंदाजा लगा सकते हैं ये कर्ट एंगल का फेयलवेल टूर चल रहा है। इस बात की काफी संभावना है कर्ट एंगल इस साल रैसलमेनिया 35 के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं।
कोफी किंग्सटन पर हमला कर सकते हैं बिग ई और जेवियर वुड्स
![This was special](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3f9d7-15536620713025-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3f9d7-15536620713025-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3f9d7-15536620713025-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3f9d7-15536620713025-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3f9d7-15536620713025-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3f9d7-15536620713025-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3f9d7-15536620713025-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3f9d7-15536620713025-800.jpg 1920w)
स्मकैडाउन लाइव के इस हफ्ते के एपिसोड में द न्यू (बिग ई और जेवियर वुड्स) ने जीत हासिल की जिसके बाद विंस मैकमैहन ने कोफी किंग्सटन को रैसलमेनिया में जाने का टिकट दे दिया। कोफी को फैंस पिछले काफी समय से रैसलमेनिया में जाते हुए देखना चाहते हैं।
लेकिन इस हफ्ते के एपिसोड में जिस तरह से द न्यू डे की जीत हुई और कोफी किंग्सटन की रैसलमेनिया में एंट्री उससे एक बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि बिग ई और जेवियर वुड्स रैसलमेनिया 35 में कोफी किंगस्टन पर हमला कर सकते हैं।