Create

3 कारण क्यों लेसी इवांस WWE की अगली शार्लेट फ्लेयर बन सकती हैं

Evans and Flair do possess tremendous physical attributes

पिछले कुछ समय में WWE विमेंस रैसलिंग में बड़ा बदलाव आया है। कभी शो के दौरान फिलर (समय पूरा करने के लिए) के रूप में इस्तेमाल की जाने वालीं विमेंस रैसलर्स, इस समय पे-पर-व्यू में मेन इवेंट मुकाबले लड़ रही हैं। WWE के इतिहास में पहली बार विमेंस रैसलर्स ने रैसलमेनिया को हैडलाइन किया था। इस मैच में शार्लेट, बैकी लिंच और रोंडा राउजी शामिल थीं।

विमेंस रैसलिंग के इस बदलाव में शार्लेट का काफी ज्यादा योगदान रहा है। वो NXT विमेंस चैंपियन, रॉ विमेंस चैंपियन, स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन और डीवाज़ चैंपियन भी रह चुकी हैं। रैसलमेनिया के मेन इवेंट के बाद अब वो WWE की सबसे महान विमेंस रैसलर्स में से एक हो गई हैं। वहीं अब रॉ में डेब्यू करने वाले लेसी इवांस की तुलना शार्लेट से की जा रही है।

आइये जानते हैं कि किस वजह से लेसी की तुलना शार्लेट से की जा रही है।

#3 शारीरिक बनावट

Lacey Evans

WWE हमेशा से ही रैसलर्स की शारीरिक बनावट पर खासा ध्यान देता है। इसी वजह से WWE द रॉक, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, जॉन सीना जैसे रैसलर्स को अपना टॉप स्टार बनाती है। वहीं विमेंस रैसलिंग में लीटा जैसे स्टार टॉप रहीं। खुद शार्लेट फ्लेयर भी WWE की चैंपियन लुक में परफेक्ट नज़र आ आती हैं।

लेसी की लुक की बात करें तो उनकी और शार्लेट की शारीरिक बनावट एक-दूसरे के काफी समान नज़र आती है। टीवी पर फैंस लगातार लेसी को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं, जो कि WWE में किसी भी रैसलर के लिए काफी अहम माना जाता है। इसी वजह से WWE लेसी को एक बड़ा पुश देने के बारे में प्लान कर रही है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 विंस ने खुद चुना है

Vince McMahon with Charlotte Flair

WWE में किसी भी रैसलर को सफलता पाने के लिए कई मानकों पर खरा उतरना पड़ता है। इसमें रैसलर के पास प्रोमो स्किल्स और इन-रिंग मूव्स भी होने चाहिए। इन सब चीज़ों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि WWE ऑफिशियल एक रैसलर को किस तरह से देखते हैं और वो किस रैसलर को पुश देने का हक़दार मानते हैं।

WWE में हमेशा से ही विंस ही किसी रैसलर की बुकिंग पर ध्यान देते आए हैं। अगर विंस किसी को पुश देने का हक़दार मानते हैं, तो रैसलर टॉप पर पहुंच सकता है। शार्लेट फ्लेयर को भी इसी वजह से पुश दिया गया था, उन्हें विंस ने खुद चुना था। वहीं अब WWE लेसी को एक बड़े स्टार के रूप में देख रही है। इस कारण से भी लेसी और शार्लेट की तुलना की जा रही है।

#1 हील कैरेक्टर

Lacey Evans on Raw last week

WWE में इस समय विमेंस रैसलिंग में बैकी लिंच सबसे बड़े फेस के रूप में नज़र आ रही हैं। विमेंस डिवीजन में हील रैसलर की बात करें तो शार्लेट का नामा सबसे ऊपर आता है। शार्लेट ने अपने हील किरदार को बखूबी निभाया है। उनके हील किरदार की वजह से फैंस उनको पसंद भी करते हैं। बात लेसी की करें तो उन्होंने बैकी पर हमला करके खुद को एक हील के रूप में साबित कर दिया है।

उम्मीद की जा रही है कि बैकी आने वाले समय में लेसी के खिलाफ ही अपनी फ्यूड को जारी रखेंगी। लेसी के पास अपने हील कैरेक्टर को और आगे ले जाना का मौका होगा। इस कैरेक्टर से लेसी फैंस की नज़रों में खुद आ जाएंगी।

लेसी इस फ्यूड में खुद को एक अच्छे हील के रूप में साबित कर जाती हैं तो इसमें कोई भी शक नहीं है WWE मैनेजमेंट उन्हें रॉ में विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ा हील बना दे।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Be the first one to comment