3 कारण जो ये बताते हैं कि विंस मैकमैहन अब WWE से दूर हो रहे हैं

विंस मैकमैहन ने 1952 में अपने पिता जैस मैकमैहन से कंपनी अपने पास ली थी। उसके बाद से वो लगातार WWE को नए और ऊंचे स्तर पर ले गए हैं। मिस्टर मैकमैहन के अपने किरदार से उन्होंने स्टोन कोल्ड, ब्रेट हार्ट और शॉन माइकल्स जैसे रैसलर्स को एक बड़े स्तर पर पहुंचने में मदद की। रॉ और रैसलमेनिया उनके कुछ नायाब शोज हैं। रॉ के बाद लोग इस बात का इंतजार करते थे कि वो आगे क्या करने वाले हैं। उन्होंने माइक टायसन और फ्लॉयड मेवैदर सरीखे रैसलर्स को अपने साथ जोड़ा ताकि वो कहानी को और अच्छे से दिखा सकें। उनकी कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी रैसलिंग कंपनी है और हर रैसलर उसका हिस्सा बनना चाहता है। उन्हें छुट्टी पसंद नहीं और अपने काम के जुनून को उन्होंने अपने बच्चों और दामाद पर भी ट्रांसफर किया है। XFL की घोषणा के बाद से विंस WWE की तरफ कम ध्यान दे रहे हैं और उसकी वजह से उन्होंने एक्सट्रीम रूल्स मिस किया। ये हैं वो 3 कारण जो ये बताते हैं कि विंस अब धीरे धीरे कंपनी से दूर हो रहे हैं:

Ad

#3 कोई बड़ी स्टोरीलाइन नहीं

12 मार्च के रॉ में आने के बाद विंस इस हफ्ते रॉ में आए थे जो एक लंबा समय है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी वजह डेव मेलट्ज़र ने इस हफ्ते के अपने रैसलिंग आब्जर्वर रेडियो में बताई थी, और शायद उसी वजह से स्टैफनी और ट्रिपल एच अब कंपनी का चेहरा बन गए हैं।

#2 क्रिएटिव कंट्रोल में कमी

अगर आपने इस आर्टिकल की शुरुआती लाइन्स पढ़ीं होंगी तो आप ये जान चुके होंगे कि विंस ने एक्सट्रीम रूल्स मिस किया था जो कि एक बड़ी अजीब बात है। उन्होंने इस बात का ध्यान नहीं दिया कि कौन सा मैच कैसे हो रहा है या कौन जीत रहा है। क्या ये एक निशानी है कि विंस अब WWE के अलावा अपनी नई कंपनी की तरफ ध्यान दे रहे हैं या ये कुछ समय का विराम है।

#1 XFL का पुनर्निमाण

2001 में XFL ने एक सीज़न का काम किया था और वो NBC और WWE का एक जॉइंट वेंचर था। यह उस समय सफल नहीं हुआ लेकिन 25 जनवरी 2018 को विंस की एक कंपनी एल्फा एंटरटेनमेंट ने ये बताया कि उनके पास एक बड़ी एनाउंसमेंट है जो बाद में XFL के 2020 में लॉन्च को लेकर थी। विंस और उनकी टीम इस बार XFL का अमेरिकन प्रोफेशनल फुटबॉल में एक अच्छा नाम बनाना चाहते हैं और अगर उसके लिए विंस WWE से XFL की तरफ जाते हैं तो ये कोई बुरी बात नहीं है। लेखक: अमित शुक्ला; अनुवादक: अमित शुक्ला

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications