3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी ऐज से वापसी के बाद दुश्मनी शुरू होनी चाहिए और 3 जिनके साथ नहीं होनी चाहिए

रोमन रेंस, ऐज और सैथ रॉलिंस
रोमन रेंस, ऐज और सैथ रॉलिंस

डेनियल ब्रायन - नहीं होनी चाहिए

ऐज और डेनियल ब्रायन
ऐज और डेनियल ब्रायन

अधिकतर लोग इस बात से वाकिफ थे कि WrestleMania 37 के बाद डेनियल ब्रायन ब्रेक लेने वाले हैं, लेकिन उनके कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने की जानकारी बहुत कम लोगों को थी। ब्रायन ने ये कहकर भी WWE को बड़ा झटका दिया कि वो अब एक पार्ट-टाइम रेसलर के तौर पर काम करना चाहते हैं।

साथ ही उन्होंने WWE से बाहर जाकर रेसलिंग करने की इच्छा भी व्यक्त की। ब्रायन अभी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं, लेकिन संभावनाएं हैं कि वो कंपनी के साथ नई डील साइन कर सकते हैं, जिसमें उन्हें क्रिएटिव फ्रीडम देने पर जोर दिया जाएगा। अगर नई डील साइन हुई तो WWE को ब्रायन vs ऐज स्टोरीलाइन को बुक नहीं करना चाहिए, बेहतर होगा कि उनकी भिड़ंत को किसी अन्य इवेंट के लिए बचाकर रखा जाए।

Quick Links