3 सुपरस्टार्स जिनके साथ WWE रिंग में रोमन रेंस का मुकाबला सोलो सिकोआ के बाद हो सकता है

wwe
पढ़िए किनके साथ हो सकती है WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की भिड़ंत (Photo: WWE.com)

Potential Opponents For Roman Reigns After Solo Sikoa: WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अभी तक तगड़ा एक्शन दिखाया है। सोलो सिकोआ के साथ उनकी राइवलरी चल रही है। ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेंस की हालत खराब की।

Ad

रोमन का जब फैमिली बिजनेस खत्म हो जाएगा तो उसके बाद बेबीफेस के रूप में उन्हें कुछ नए प्रतिद्वंदी मिलेंगे। इसमें कुछ नए चेहरे भी हो सकते हैं और पुराने भी। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनसे सोलो सिकोआ के बाद रोमन मुकाबला कर सकते हैं।

#3 WWE द्वारा जेकब फाटू को फ्यूचर में रोमन रेंस के प्रतिद्वंदी के रूप में स्थापित किया जा रहा है

Ad

रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच मुकाबला लगभग तय है। सोलो सिकोआ के साथ राइवलरी खत्म होने के बाद रेंस की उनसे टक्कर हो सकती है। कंपनी ने इस चीज की नींव भी रख दी है। SmackDown के हालिया एपिसोड में फाटू ने वापसी कर रेंस के ऊपर तगड़ा अटैक किया था।

जेकब फाटू ने अभी तक रिंग में काफी अच्छा काम किया है। अपने दुश्मनों के ऊपर वो टूट पड़ते हैं। रोमन रेंस के साथ अगर उनका मुकाबला होगा तो फिर ये उनके करियर के लिए भी अच्छा रहेगा। फैंस भी दोनों के बीच मैच की उम्मीद लगाकर बैठे होंगे।

#2 क्या WWE रिंग में होगा द रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच?

Ad

WrestleMania XL में इस बार अपने प्रदर्शन से द रॉक ने सभी का दिल जीत लिया। रोमन रेंस के साथ उनके ड्रीम मैच का इंतजार फैंस बहुत लंबे समय से कर रहे हैं। इस साल ये मुकाबला होने वाला था लेकिन कंपनी को फैंस की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा।

रोमन रेंस अब बेबीफेस बन चुके हैं। उनका रास्ता अब द रॉक की ओर जरूर जाना चाहिए। सोलो सिकोआ के साथ राइवलरी खत्म होने के बाद रेंस और द ग्रेट वन की टक्कर हो सकती है। इन दोनों की स्टोरी में भी फैंस को बहुत मजा आएगा।

#1 WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है

Ad

WWE WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराया था। कोडी का साथ सैथ रॉलिंस ने भी दिया था। रोमन ने सैथ के ऊपर स्टील चेयर से अटैक किया था। कहीं ना कहीं इससे पता चलता है कि कंपनी ने रेंस और रॉलिंस के लिए आगे कुछ बड़ा प्लान बनाया है।

दोनों का इतिहास WWE में बहुत ही तगड़ा रहा है। रोमन और सैथ की राइवलरी को फैंस भी काफी उत्सुकता के साथ देखना पसंद करेंगे। सिकोआ के बाद रेंस और रॉलिंस के बीच फ्यूड देखने को मिल सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications